विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, हरमनप्रीत कौर समेत 7 को मिला DSP का पद तो 4 बने PCS; CM मान ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Updated: Sun, 04 Feb 2024 01:06 PM (IST)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ में अपने आवास पर प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारी और डिप्टी एसपी के पदों के लिए राज्य के 10 खिलाड़ियों ...और पढ़ें

हरमनप्रीत कौर समेत 7 को मिला DSP का पद तो 4 बने PCS; CM मान ने सौंपा नियुक्ति पत्र
हरमनप्रीत कौर समेत 7 को मिला DSP का पद तो 4 बने PCS; CM मान ने सौंपा नियुक्ति पत्र

HighLights

  1. भारतीय हॉकी टीम के कई खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी
  2. हरमनप्रीत कौर को मिला DSP का पद
  3. पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने चंडीगढ़ में राज्य के 10 खिलाड़ियों को नौकरी पत्र सौंपें हैं।

एएनआई, चंडीगढ़। CM Mann hand over job letters to 10 state player: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ में अपने आवास पर प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारी और डिप्टी एसपी के पदों के लिए राज्य के 10 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। खिलाड़ियों को पंजाब में सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।

हरमनप्रीत कौर को मिला DSP का पद

जिन 10 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा उनमें हॉकी में टोक्यो ओलंपिक खेलों की विजेता टीम के नौ खिलाड़ी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर शामिल हैं। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को DSP के पद का नियुक्ति पत्र दिया गया।

भारतीय हॉकी टीम के इन खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, ( (Harmanpreet Singh), मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, वरुण कुमार और शमशेर सिंह को भी DSP नियुक्त किया जा रहा है। वहीं, हॉकी टीम के रुपिंदरपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह PCS का पद दिया गया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार उलटफेर किया और पूरे देश में भारत का नाम रोशन किया।हॉकी टीम ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ में जर्मनी को हराकर टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर आखिरकार ओलंपिक पोडियम पर वापसी की। 1920 से 1980 के दशक तक विश्व हॉकी पर हावी रहने के बाद, इस अवधि में उन्होंने ओलंपिक में आठ गोल्ड, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते, अगले चार दशकों में भारतीय हॉकी की गिरावट हैरान करने वाली थी।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार की कायल हुईं पंजाबी गायिका सुक्खी बराड़, कहा-अयोध्या में जितना सम्मान मिला उतना तो पंजाब में नहीं; SGPC से कह दी ये बात

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने सातवीं बार जीता एशिया कप

1980 के मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद यह खेलों में भारत का पहला पोडियम फिनिश था। वहीं, खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों (2022) और हांग्जो में एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का नेतृत्व किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने 2022 में सातवीं बार एशिया कप भी जीता। 296 अंतर्राष्ट्रीय खेलों में 6,745 रन और छह शतकों के साथ, वह अग्रणी बल्लेबाजों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें- 'पंजाब में माहौल सौहार्दपूर्ण...पंजाबियों वापस आओ', NRI मिलनी समारोह में बोले CM मान; बताया वतन वापसी क्यों जरुरी?