Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंद्रयान-3 की सफलता के लिए CM मान ने देश और इसरो को दी बधाई, बोले- हमारे वैज्ञानिकों ने बढ़ाया देश का सम्मान

    By Inderpreet Singh Edited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 09:21 PM (IST)

    चंद्रयान-3 की सफलता को ऐतिहासिक घटना करार देते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस शानदार उपलब्धि के लिए राष्ट्र और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। मुख्यमंत् ...और पढ़ें

    चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सीएम भगवंत मान ने देश और इसरो को दी बधाई
    चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सीएम भगवंत मान ने देश और इसरो को दी बधाई

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो: चंद्रयान-3 की सफलता को ऐतिहासिक घटना करार देते  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस शानदार उपलब्धि के लिए राष्ट्र और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। जिनके हौसले और लगन ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है। गौरवमयी पल के हकीकी रूप लेने का गवाह बनते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि भारत नजदीक भविष्य में विश्व शक्ति बनने जा रहा है। हमारे वैज्ञानिकों ने देश का सम्मान बढ़ाया है।

    उन्होंने कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए खुशी का पल है, जिसने चंद्रमा पर जीवन की खोज करने के लिए नये रास्ते खोले हैं। भगवंत मान ने कहा कि इस शानदार उपलब्धि से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष वाहन को उतारने वाला पहला देश बन गया है।

    शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी दी बधाई

    उधर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्टूडेंट्स के साथ इस ऐतिहासिक पल की बधाई दी। स्कूलों में स्टूडेंट्स  ने पोस्टर बनाने, नारे लिखने, पेंटिंग बनाने में हिस्सा लिया।  हरजोत सिंह बैंस ने कहा, ‘चंद्रयान-3’ की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग से पूरा पंजाब खुश है और हम अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    चंद्रयान-3 को इसरो श्रीहरिकोटा से जुलाई को लांच किया गया था। 14 अंतरिक्ष यात्रियों की दिन-रात की मेहनत स्वरूप 40 दिनों की लम्बी यात्रा के बाद अब यह चंद्रमा पर पहुँच गया है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक परिदृश्य को दर्शाते हुये पोस्टर, पेंटिंग और क्विज़ मुकाबले पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में करवाए गए हैं और विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर बधाई देने के लिए इन मुकाबलों में उत्साह से हिस्सा लिया। 

    खबरें और भी

    ऐतिहासिक पल ने मन में गर्व और जोश भर दिया

    स्कूलों में दिन भर चल रहे समागमों में विद्यार्थियों ने अपना उत्साह का व्यक्त करते हुये कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने वाली इस ऐतिहासिक घटना ने उनके मन में बेहद गर्व और जोश भर दिया है। विद्यार्थियों ने कहा कि हम इस ऐतिहासिक उपलब्धि को देखने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे और हम सभी को अपने वैज्ञानिकों पर बहुत गर्व है।