विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh Mayor Election: 'अगर बीजेपी 2024 में आ गई तो मोदी का नाम मोदी पुतिन हो जाएगा', सीएम भगवंत मान ने BJP पर बोला हमला

Updated: Fri, 02 Feb 2024 03:04 PM (IST)

चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने जमकर बीजेपी पर हमला बोला है। सीएम भगव ...और पढ़ें

सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन को लेकर बीजेपी पर कसा तंज।
सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन को लेकर बीजेपी पर कसा तंज।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान को बचाने के आप सभी लोग अपने- अपने घर से बाहर निकलकर आए हैं। ये संकेत है कि ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है ये देश 140 करोड़ लोगों का देश है। ये आज वाला कार्यक्रम की जरूरत नहीं थी, अगर बीजेपी की नीयत साफ होती।

आपने देखा चंडीगढ़ में एक वीडियो में देखा था कि कैसे एक आदमी आम आदमी पार्टी के वोटों को काट रहा है और पता नहीं कौन सी वोटों को बीजेपी के बक्से में रख रहा है। पता नहीं क्या गलती हो गई बीजेपी से। इनकी प्लानिंग कामयाब नहीं हो पाई वरना ये वीडियो बंद करवा देते। क्योकि ये पहली बार नहीं हुआ है कैमरे पर पहली बार आया है। इन्होंने दिल्ली में MCD में भी किया हुआ है।

देश में सीधे तानाशाही ही डिक्लेयर कर दो: सीएम मान

उन्होंने कहा कि ये इतिहास में लिखा जाएगा कि जब लोकतंत्र खतरे में पड़ गया था तब उसको बचाने के लिए लोग आम आदमी पार्टी के दफ्तर के सामने आए थे। लोकतंत्र चुनाव के लिए देश में इतना पैसा क्यों खर्च करते हो देश में तानाशाही सीधे ही डिक्लेयर कर दो।

मीडिया को लेकर भगंवत मान ने कहा कि पीड़ित आप लोग भी होंगे। अगर 2024 में ये दोबारा आ गए तो मोदी का नाम बदल मोदी पुतिन हो जाएगा। ये इलेक्शन नहीं करवाएंगे मोदी साहब आजीवन रहेंगे। मतलब हद है यार। तो शहीद भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव इन सब की आत्मा आज तड़पती होगी कि इस वोट के अधिकार के लिए हमने कुर्बानियां दी थी।

देश की आजादी में पंजाबियों की 90 फीसदी कुर्बानियां

सीएम मान ने कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे। पंजाब से आया हूं सबसे बड़ी लड़ाईयां पंजाब ने लड़ी हैं। देश की आजादी में 90 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों की हैं। आज भी बॉर्डर पर पंजाबी खड़े हुए हैं। कोई भी दुश्मन गोली देश की तरफ आती है तो सबसे पहले पंजाबी सीना सामने आता है। तो हम ऐसे कैसे अपने देश को लुटने दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर ये नेता लोग किसी नदी के किनारे बस जाते तो जनता के होंठ पानी की दो बूंदों के लिए तरस जाते। गनीमत है कि मौसम पर हुकूमत चल नहीं सकती वरना सारे मौसम इनके यहां बरस जाते। ये लड़ाई अकेले नहीं लड़ी जा सकती इसलिए आपका आना हमारे लिए सुखद है।

ये देश हमारा है किसी के बाप की जागीर नहीं: सीएम मान

केजरीवाल पर बोलते हुए पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को तो अंदर कर दोगे लेकिन उसकी सोच को कैसे अंदर करोगे। इनके काम करने का तरीका एक ही है कि कोई आकर बड़े साहब (मोदी जी) को बताता है कि दिल्ली के लोग तो सरकारी में इलाज करवा रहे हैं प्राइवेट अस्पताल तो खाली हैं। क्या करना है तो मोदी जी कहते हैं किसने बनवाए सतेंद्र जैन, चलो अंदर कर दो। फिर किसी ने कहा कि मनीष सिसौदिया ने स्कूल बनवा दिए। सरकारी स्कूल के बच्चे आईआईटी निकाल रहे हैं। किसने किया मनीष सिसोदिया ने, अंदर डाल दो। देश हमारा है ये किसी के बाप की जागीर नहीं है।

ये भी पढ़ें: पंजाब बचाओ यात्रा का दूसरा दिन, SAD चीफ बादल बोले- 'कांग्रेस और आप ने पंजाब को धकेल दिया है विराश की ओर'