Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM भगवंत मान आज श्री अकाल तख्त साहिब में होंगे पेश, गुरुद्वारा साहिब को लेकर दिए बयान पर देंगे स्पष्टीकरण

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 08:43 AM (IST)

    मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शाम श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे। वे गुरुद्वारा साहिब से जुड़े अपने बयान पर जत्थेदार को स्पष्टीकरण देंगे। 5 जनवरी ...और पढ़ें

    आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे मुख्यमंत्री। फाइल फोटो

    आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे मुख्यमंत्री। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे।

    2. गुरुद्वारा बयान पर जत्थेदार को अपना पक्ष स्पष्ट करेंगे मुख्यमंत्री।

    3. सीएम ने अपनी पूछताछ के लाइव प्रसारण की अपील की है।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार शाम को श्री अकाल तख्त साहिब के सम्मुख पेश होंगे। इस दौरान वे श्री अकाल तख्त के जत्थेदार को अपने गुरुद्वारा साहिब को लेकर दिए बयान पर अपना पक्ष रखेंगे।

    5 जनवरी को श्री अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की ओर से जारी आदेश के बाद उसी दिन मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा था कि वह 15 जनवरी को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक विनम्र सिख के रूप में नंगे पांव उपस्थित होंगे।

    मंगलवार को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय ने उन्हें 15 जनवरी को सुबह दस बजे के बजाय शाम साढ़े चार बजे पेश होने को कहा है।

    हालांकि, सीएम ने स्पष्ट किया है कि 15 को वह पूरा दिन श्री अकाल तख्त साहिब पर रहेंगे। मुख्यमंत्री ने जत्थेदार से अपील भी की है कि उनकी पूछताछ और बातचीत को लाइव किया जाए, ताकि संगत को पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिल सके।