आज दिल्ली आएंगे CM भगवंत मान, गुरुग्राम जेल में मंत्री संजीव अरोड़ा से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरुग्राम जेल में बंद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात ईडी के मनी ...और पढ़ें
-1788726614452_m.webp)
आज दिल्ली आएंगे CM भगवंत मान। फाइल फोटो
HighLights
मुख्यमंत्री मान आज गुरुग्राम जेल में अरोड़ा से मिलेंगे।
अरोड़ा ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।
मामला 100 करोड़ से अधिक के जीएसटी फर्जीवाड़े से जुड़ा है।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को गुरुग्राम जेल में बंद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री की यह मुलाकात मौजूदा राजनीतिक और कानूनी परिस्थितियों के बीच अहम मानी जा रही है। मुलाकात के दौरान अरोड़ा से जुड़े मामले और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
संजीव अरोड़ा इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी के बादआज दिल्ली आएंगे CM भगवंत मान, गुरुग्राम जेल में मंत्री संजीव अरोड़ा से करेंगे मुलाकात गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
100 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का आरोप
ईडी के अनुसार, मामला 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े से जुड़ा है। जांच में मोबाइल फोन के कथित फर्जी निर्यात और फर्जी जीएसटी खरीद बिलों का मामला सामने आया है। आरोप है कि अरोड़ा और उनसे जुड़ी संस्थाओं ने दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर कागजी और शेल कंपनियों के माध्यम से बिना वास्तविक सामान की आपूर्ति के फर्जी चालान तैयार किए।
इन चालानों के आधार पर कथित तौर पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया गया। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस प्रक्रिया से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया और दुबई से भारत में धन की कथित अवैध आवाजाही तथा राउंड ट्रिपिंग के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग की गई।
संजीव अरोड़ा की ओर से नियमित जमानत के साथ चिकित्सा आधार पर भी राहत मांगी गई थी। अदालत ने सुबूतों से छेड़छाड़ की आशंका को देखते हुए जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं।
