Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में खेल क्रांति की शुरुआत, CM मान ने 250 खेल मैदान किए जनता को समर्पित

    Updated: Mon, 04 May 2026 04:07 PM (IST)

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़-रोपड़ हाईवे पर 250 खेल मैदानों का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर खेल संस्कृति को बढ़ावा दे ...और पढ़ें

    कुराली के गांव कलेवाल से 550 खेल मैदानों के उद्घाटन समाराेह में बोलते सीएम भगवंत मान।

    कुराली के गांव कलेवाल से 550 खेल मैदानों के उद्घाटन समाराेह में बोलते सीएम भगवंत मान।

    HighLights

    1. सीएम मान ने पंजाब में 250 खेल मैदानों का उद्घाटन किया।

    2. युवाओं को नशे से दूर कर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना।

    3. सरकार का लक्ष्य पूरे पंजाब में 3100 खेल मैदान विकसित करना।

    जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को खरड़-रोपड़ हाईवे स्थित कुराली के गांव कलेवाल से राज्य में 250 खेल मैदानों का उद्घाटन कर पंजाब में खेल संस्कृति को नई दिशा देने की पहल की।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव गांव खेल सुविधाएं पहुंचाकर युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का मंच देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेल मैदानों में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की गई हैं।

    मैदानों की देखरेख और सिंचाई के लिए बोरवेल लगाए गए हैं, ताकि सालभर अभ्यास जारी रह सके। उन्होंने कहा कि जहां खेल मैदान बनते हैं, वहां से नई प्रतिभाएं निकलती हैं और आने वाले समय में पंजाब की धरती से कई नए मिल्खा सिंह पैदा होंगे।

    उन्होंने बताया कि आज 250 मैदानों की शुरुआत की गई है और 15 मई तक 250 और खेल मैदान खोले जाएंगे। सरकार का लक्ष्य पूरे पंजाब में 3100 खेल मैदान विकसित करने का है, जहां विभिन्न खेलों की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।