Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhagwant Mann Birthday Today: आज 50 साल के हुए CM मान, पत्नी ने खास अंदाज में किया B'day Wish; शेयर की खूबसूरत फोटो

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 02:53 PM (IST)

    Bhagwant Mann Birthday Today पंजाब के मुख्‍यमंत्री मान आज 50 साल के हो गए हैं। उनके जन्‍मदिन पर कई नेताओं सहित प्रधानमंत्री मोदी ने उनको बधाई दी। वहीं ...और पढ़ें

    पत्नी गुरप्रीत ने खास अंदाज में किया B'day Wish
    पत्नी गुरप्रीत ने खास अंदाज में किया B'day Wish

    HighLights

    1. 50 साल के हुए पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान।
    2. पीएम मोदी ने मान के जन्‍मदिन पर दी बधाई।
    3. कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर किया बर्थडे विश।

    ऑनलाइन डेस्‍क, चंडीगढ़। Bhagwant Mann Birthday Today: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान आज 50 साल के हो गए हैं। 17 अक्‍टूबर यानि आज उनके जन्‍मदिन पर उनकी पत्नी ने खास अंदाज में बधाई दी। उन्‍होंने एक्‍स पर पति मान के साथ फोटो शेयर की और साथ ही एक खूबसूरत कैप्‍शन के साथ जन्‍मदिन की बधाई दी।

    ऐसे किया विश

    मुख्‍यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर मान ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर तस्‍वीर साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मान साहब, भगवान आपको सदा खुश रखें।' उन्‍होंने आगे लिखा आप सदैव खुश एवं स्‍वस्‍थ रहें। पंजाब सदैव आपके दिल में रहता है और आप पंजाबवासियों के दिलों में रहते हैं। भगवान आपको पंजाब और पंजाबियत की और अधिक सेवा करने की शक्ति दे।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: भ्रष्टाचार पर आप सरकार की जीरो टालरेंस नीति, अब तक 400 से अधिक भ्रष्टाचारियों जेल के अंदर

    पंजाब के 17वें मुख्‍यमंत्री हैं मान

    बता दें मुख्‍यमंत्री भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्‍यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह 2022 से पंजाब विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। साथ ही 2019 से आम आदमी पार्टी पंजाब के राज्‍य संयोजक के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले मान 2014 से 2022 तक संगरूर से लोकसभा सदस्‍य थे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी बधाई

    मान के जन्‍मदिन पर कई नेताओं ने उन्‍हें बधाई दी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्‍यमंत्री भगवंत मान को जन्‍मदिन की बधाई दी है। उन्‍होंने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट कर उनकी लंबी और स्‍वस्‍थ जिंदगी के लिए प्रार्थना की।

    खबरें और भी