Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: हॉकी मैच देखने पेरिस नहीं जा पाएंगे पंजाब के CM मान, विदेश मंत्रालय से नहीं मिली मंजूरी

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 01:35 PM (GMT+05:30)

    Paris Olympics 2024 पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान हॉकी मैच देखने पेरिस नहीं जा पाएंगे। सीएम मान को विदेश मंत्रालय से अनुमति नहीं मिली है। सीएम पेरिस ...और पढ़ें

    Paris Olympics 2024: सीएम मान को नहीं मिली पेरिस जाने की अनुमति (फाइल फोटो)
    Paris Olympics 2024: सीएम मान को नहीं मिली पेरिस जाने की अनुमति (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अनुमति मिलती तो 9 अगस्‍त तक पेरिस में रहते सीएम मान
    2. हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने पेरिस जाने चाहते थे मान

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Paris Olympics 2024: केंद्रीय विदेश मंत्रालय की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस जाने की अनुमति नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दस सदस्यीय प्रतिनिधीमंडल के साथ पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए जाना था। हॉकी टीम जो 4 अगस्त को ओलिंपिक में क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी।

    हॉकी टीम में ज्यादातर खिलाड़ी पंजाब के हैं। मुख्यमंत्री ने पेरिस जाने के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी मांगी थी। मंजूरी का इंतजार किया जा रहा था। क्योंकि शीर्ष स्तर के राजनीतिक नेताओं की यात्रा के लिए एक आवश्यक शर्त है। जिस में विदेश जाने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्रालय से मंजूरी लेनी पड़ती है।

    मंजूरी मिलती तो 9 अगस्‍त तक विदेश में रहते सीएम

    मुख्यमंत्री को अगर विदेश जाने की अनुमति मिलती तो वह 9 अगस्त तक विदेश में रहते। मान ऐसे तीसरे नेता है जिन्हें विदेश जाने के लिए अनुमति नहीं दी गई है। इस से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने से रोका गया था। वहीं गोपाल राय को भी विदेश जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। अनुमति न दिए जाने का कारण मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बताया गया है।

    हॉकी टीम में पंजाब से 19 खिलाड़ी

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह 3 अगस्त की रात को पेरिस के लिए फ्लाइट पकड़ना चाहते हैं ताकि भारतीय हॉकी टीम के मैच के लिए समय पर पहुंच सकें। मैं टीम को प्रोत्साहित करना चाहता हूं। 22 में से कम से कम 19 खिलाड़ी पंजाब से हैं। मुझे अपने लड़कों पर गर्व है और मैं जानता हूं कि मेरी उपस्थिति खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: हॉकी मैच देखने पेरिस जाना चाहते हैं CM मान, वीजा पर अटकी बात; अब तक नहीं मिली मंजूरी

    विदेश मंत्रालय से संपर्क में थे पंजाब के अधिकारी

    मान ने कहा कि विदेश मंत्रालय से मंजूरी लेने के लिए पंजाब के अधिकारी लगातार संपर्क में थे। लेकिन विदेश मंत्रालय की ओर से मंजूरी नहीं दी गई। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है जो कि पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मान ने कहा कि मुझे 4 अगस्त को फ्लाइट पकड़नी है लेकिन अभी तक वीजा नहीं मिला है।