यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Congress Candidate List: चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस ने मनीष तिवारी को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के संजय टंडन को देंगे टक्कर
Congress Candidate List लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़ से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने चंडीगढ़ सीट (Chandigarh Seat) ...और पढ़ें

जागरण डिजिटल, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़ सीट से मनीष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मनीष तिवारी आनंदपुर साहिब से सांसद हैं। इसको लेकर कांग्रेस एक बार फिर सीट बदलकर उन पर अपना दांव खेला है। वो बीजेपी के संजय टंडन को कड़ी टक्कर देंगे। वहीं, आठ बार चुनाव लड़े चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल का टिकट कट गया है।
वहीं, कांग्रेस ने एक बार फिर उनकी सीट में परिवर्तन कर उन्हें चंडीगढ़ से अपना उम्मीदवार बनाया है। मनीष तिवारी साल 2012 से 2014 तक सूचना और प्रसारण मंत्री भी रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल की टिकट कटी। मनीष तिवारी चंडीगढ़ के ही रहने वाले हैं। सेक्टर 19 में उनकी कोठी है। मनीष तिवारी की माता अमृता तिवारी नगर निगम की मनोनीत पार्षद भी रह चुकी हैं। मनीष तिवारी इससे पहले आनंदपुर साहब और लुधियाना से सांसद बन चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल आठ बार चुनाव चंडीगढ़ सीट से लड़ चुके हैं।