Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पंजाब में कांग्रेस का तीन सांसदों और संगरूर में खेहरा पर दांव, आज CEC की बैठक में लग सकती है प्रत्याशियों पर मुहर

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 11:27 AM (IST)

    Congress Candidates List for Punjab कांग्रेस पंजाब में उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। शुक्रवार को नई दिल्ली में चेयरमैन भक्त चरणदास की अध्यक्षता में ...और पढ़ें

    Congress Candidates List in Punjab: पंजाब में कांग्रेस का तीन सांसदों और संगरूर में खैहरा पर दांव
    Congress Candidates List in Punjab: पंजाब में कांग्रेस का तीन सांसदों और संगरूर में खैहरा पर दांव

    HighLights

    1. चार घंटे चली कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
    2. आज केंद्रीय चुनाव समिति में लगेगी मुहर
    3. जालंधर सीट पर चौधरी परिवार के विरोध के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी का चुनाव लड़ना तय

    कैलाश नाथ, चंडीगढ़। Congress Candidates List for Punjab: पंजाब में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में चेयरमैन भक्त चरणदास की अध्यक्षता में चार घंटे बैठक तक मंथन किया।

    बैठक में उन सीटों पर चर्चा हुई जहां उम्मीदवार घोषित करने में कोई मुश्किल नहीं है। स्क्रीनिंग कमेटी में तीन निवर्तमान सांसदों को फिर उतारने पर लगभग सहमति है।

    जालंधर से चरणजीत चन्नी का नाम तय!

    इसके अलावा जिला कपूरथला के भुलत्थ क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को संगरूर, पिछले दिनों कांग्रेस में आए डॉ. धर्मवीर गांधी को पटियाला व चौधरी परिवार के विरोध के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को जालंधर से उतारना तय है। केंद्रीय चुनाव कमेटी (सीईसी) की शनिवार दोपहर बाद होने वाली बैठक में सिर्फ मुहर लगनी बाकी है।

    स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा व पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव भी शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा कांग्रेस आज करेगी प्रत्याशियों के नाम फाइनल, भूपेंद्र हुड्‌डा नहीं लड़ेंगे चुनाव; सैलजा-श्रुति दिखेंगे रण के लिए तैयार

    बैठक में यह सहमति बनी कि श्री आनंदपुर साहिब से मनीष तिवारी, फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह और अमृतसर से गुरजीत औजला को टिकट दिया जाए।

    अंतिम फैसला सीईसी की बैठक में होगा

    तिवारी हालांकि चंडीगढ़ सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन पंजाब की टीम ने श्री आनंदपुर साहिब से ही नाम प्रस्तावित किया। अंतिम फैसला सीईसी में होगा।

    इसी दौरान चंडीगढ़ सीट पर भी चर्चा होगी। खडूर साहिब से निवर्तमान सांसद जसबीर सिंह डिंपा तथा फरीदकोट से मोहम्मद सदीक को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।

    खडूर साहिब से कांग्रेस के पूर्व विधायक रमनजीत सिक्की व कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। फरीदकोट से कांग्रेस सुखमिंदर डैनी को मैदान में उतारना चाहती है।

    तीन चरणों में आ सकती है सूची

    सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पंजाब में तीन चरणों में सूची जारी कर सकती है। सीईसी की मुहर के बाद पार्टी शनिवार शाम या रविवार सुबह पहली सूची जारी कर सकती है। इसमें तिवारी, औजला, डॉ. अमर, गांधी व चन्नी का नाम हो सकता है।

    खैहरा के जरिये संगरूर में मान को घेरने की तैयारी बैठक में सुखपाल खैहरा के नाम पर सबसे अधिक चर्चा हुई। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर से खैहरा को उतारने का मन लगभग बना लिया है।

    खबरें और भी

    एक कारण यह है कि खैहरा सरकार के खिलाफ आक्रामक रहते हैं व ड्रग केस में वे सरकार पर प्रताड़ित करने के भी आरोप लगा चुके हैं।

    कांग्रेस उन्हें संगरूर से इसलिए टिकट देना चाहती है, ताकि लोगों में संदेश जाए कि जैसे आप दिल्ली में केजरीवाल को राजनीतिक द्वेष के चलते जेल में डालने के आरोप लगाती है, वैसी ही कार्रवाई पंजाब में आप विरोधियों के खिलाफ भी कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: गुरु जीते, शिष्या को मिली थी हार, दिलचस्प है इस सीट का इतिहास, पूर्व राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री तक लड़ चुके हैं यहां चुनाव