Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: 'BJP की सीटें कम हुईं तो सबसे पहले समर्थन देगी AAP...', कांग्रेस विधायक परगट का पंजाब सरकार पर आरोप

    Updated: Thu, 02 May 2024 09:19 PM (IST)

    Punjab News कांग्रेस विधायक परगट ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि अगर बीजेपी की सीटें कम हुईंं तो AAP सबसे पहले समर्थन देगी। उन्ह ...और पढ़ें

    कांग्रेस विधायक परगट का पंजाब सरकार पर आरोप
    कांग्रेस विधायक परगट का पंजाब सरकार पर आरोप

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी को चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए कुछ सीटों की आवश्यकता होगी तो आम आदमी पार्टी की सबसे पहले पार्टी होगी जो उसे समर्थन देगी।

    वह चंडीगढ़ में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की ही बी टीम है और इसीलिए हमने पंजाब में कांग्रेस और आप के गठजोड़ का अपनी लीडरशिप के पास विरोध किया था जिस कारण यहां हम अलग-अलग लड़ रहे हैं।

    विरोधियों को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का सहारा ले रही भाजपा

    परगट सिंह ने कहा कि अगर भाजपा की नीतियों को देखा जाए तो उसे आम आदमी पार्टी पंजाब में लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से अपने विरोधियों को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी कर रही है कि इस तरह की नीति आप सरकार विजिलेंस का उपयोग करके पंजाब में लागू कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Chandigarh News: 14 साल बाद सुलझी नेहा अहलावत मर्डर मिस्ट्री, आरोपी ने कबूला जुर्म; पहले से ही दर्ज हैं कई मामले

    लोकतांत्रिक व्यवस्था से छेड़छाड़ बहुत घातक

    परगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में एक नेरेटिव सेट किया है और मुझे लगता है कि पंजाब के लोगों को उसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश जिस तरह से लोकतांत्रिक व्यवस्था को छोड़कर डिक्टेटरशिप की ओर बढ़ रहा है, वह बहुत घातक होगा इसका पंजाब पर भी असर पड़ना लाजमी है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि मूल मुद्दों पर बात करने की बजाय राजनीतिक पार्टियों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर समय बिता रही हैं जबकि संसदीय चुनाव कोई मेला नहीं है बल्कि यह एक बड़ा मौका होता है जब हम देश का भविष्य तय करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: अकाली दल और AAP पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी चेतावनी

    दूसरी पार्टियों के नेताओं पर भी साधा निशाना

    परगट ने कहा कि दस साल पहले देश पर 55 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था जो 67 सालों में लिया गया लेकिन आज 205 लाख करोड़ रुपए का कर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में जिन 125 उम्मीदवारों को टिकट दिया है वे पांच हजार करोड़ से लेकर 70 हजार करोड़ रुपए के घोटालों से घिरे हैं। दूसरी पार्टियों से आए इन लोगों ने भाजपा का टिकट अपने आप को पाक दामन कर लिया।