Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh News: कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार ममता गिरि ने अपने पद से दिया इस्‍तीफा, इस वजह से लिया फैसला

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 08:00 PM (IST)

    Chandigarh News चंडीगढ़ में कांग्रेस की उम्‍मीदवार ममता गिरि ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया। ममता गिरि ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श ...और पढ़ें

    कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार ममता गिरि ने अपने पद से दिया इस्‍तीफा
    कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार ममता गिरि ने अपने पद से दिया इस्‍तीफा

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार ममता गिरि ने 2021 के चुनाव में कुल 2,555 वोट हासिल की थी। उन्होंने आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता सदस्य से इस्तीफा दिल्ली भेज दिया है।

    कांग्रेस से जताई नाराजगी

    अपने बयान में उन्होंने कांग्रेस से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि नगर निगम चुनाव में जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी की जड़ों में तेजाब डालने का काम किया है। उनको आज पार्टी ने बड़े पदों से नवाजा है।

    कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

    यह चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष लक्की की असफलता का कारण है।वह महाभारत के धृतराष्ट्र बने बैठे हुए रहे और उनके सामने चंडीगढ़ कांग्रेस बिखरती रही। मुझे चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष के ऊपर शक है कि राजनीतिक विपक्षी पार्टियों से मिलीभगत और अपने निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस को तहस-नहस कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: जागरूकता हब बना होशियारपुर बस स्‍टैंड, पड़ोसी राज्‍य के वोटर्स को भी पढ़ाया जा रहा मतदान का पाठ

    पवन कुमार बसंल पर भी की टिप्पणी

    ममता गिरि ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को अपना इस्तीफा दिल्ली भेज दिया है। उन्होंने कहा कि जब चंडीगढ़ कांग्रेस के भीष्म पितामह पवन कुमार बंसल की सोशल मीडिया पर बेइज्‍जती कर सकते हैं। हम तो आम कार्यकर्ता है हमारी तो क्या ही इज्जत करेंगे। इस कारण आज मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।

    यह भी पढ़ें: रॉबिन ने ज्वाइन की 'आप' तो भाजपा की बढ़ी धड़कनें, टिकट न मिलने से नाराज विजय सांपला को मनाने पहुंचे रूपाणी और जाखड़

    खबरें और भी