Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खालिस्तान विवादों में घिरे सिंगर शुभ के समर्थन में उतरे कांग्रेस पंजाब प्रमुख, बोले- युवाओं को न करें बदनाम

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 11:39 AM (IST)

    Punjab Canadian Rapper Shubhneet Singh भारत-कनाडा विवाद के बीच पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बयान सामने आया है। एक तरफ उ ...और पढ़ें

    खालिस्तान विवादों में घिरे सिंगर शुभ के समर्थन में उतरे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (फाइल फोटो)
    खालिस्तान विवादों में घिरे सिंगर शुभ के समर्थन में उतरे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. खालिस्तान विवादों में घिरे सिंगर शुभ के समर्थन में उतरे अमरिंदर सिंह राजा वारिंग
    2. वारिंग ने कहा कि हमारे युवाओं को बदनाम न किया जाए।
    3. हम हमारे युवाओं को देशद्रोही बताने के भी सख्त खिलाफ हैं।
    4. राजा वारिंग ने कहा कि हम खालिस्तानी विचारों का भी कड़ा विरोध करते हैं।

    पंजाब, एएनआई। Punjab Canadian Rapper Shubhneet Singh: भारत ने कनाडा के प्रति एक और सख्त एक्शन लेते हुए कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा (Visa Service Suspended) को निलंबित कर दिया है। कनाडा के पीएम के बेतुके बयान के बाद से ही दोनों देशों के संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं।

    दोनों देशों के विवाद के बीच पंजाब कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Waring) का बयान सामने आया है। जहां, एक तरफ उन्होंने खालिस्तान (Khalistan) के विचार का कड़ा विरोध किया तो वहीं दूसरी ओर वह विवादित सिंगर शुभ का समर्थन करते हुए भी नजर आए।

    पंजाबी सिंगर शुभ के समर्थन में उतरे अमरिंदर सिंह

    अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हम खालिस्तानी विचारों का कड़ा विरोध करते हैं, लेकिन साथ ही हमारे युवाओं को देशद्रोही बताने के भी सख्त खिलाफ हैं।

    अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी खालिस्तानी विचारों के सख्त खिलाफ है और ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले लोगों का भी विरोध करती हैं। लेकिन, हमारे पंजाबी सिंगर शुभ (@Shubhworldside) जैसे युवाओं पर यदि आप राष्ट्र-विरोधी का लेबल लगाते हैं, तो हम इस बात का भी कड़ा विरोध करते हैं, जबकि वह हमेशा से पंजाब के लिए बोलते हैं।

    खबरें और भी

    'हमारे युवाओं को बदमान न किया जाए'

    राजा वड़िंग ने कहा कि हम पंजाबियों को अपनी राष्ट्रीयता के बारे में कोई सबूत देने की जरूरत नहीं है। हमें कमजोर करने के लिए पंजाबियों के खिलाफ कुछ ताकतों द्वारा चलाया जा रहा यह दुष्प्रचार बेहद निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे युवाओं को कलंकित करने के प्रयासों का विरोध करना चाहिए। जय हिन्द! जय पंजाब!

    यह भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर शुभ को भारत के अपमान का मिला अंजाम, मुंबई में होने वाला शो रद्द; पहले पोस्टर पर पोती गई थी कालिख

    क्यों विवादों में फंसे हैं पंजाबी सिंगर शुभ

    कनाडाई-पंजाबी सिंगर शुभ (Punjabi singer Shubh) ने भारत का गलत नक्शा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसके बाद से ही भारत में उनका कड़ा विरोध किया गया था। मुंबई में होने वाला उनका कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया था। इसकी जानकारी ऑनलाइन टिकटिंग साइट बुकमायशो (BookMyShow) ने दी है।

    कंपनी ने कहा कि कनाडाई गायक शुभनीत सिंह का भारत के लिए 'स्टिल रोलिन' दौरा "रद्द" हो गया है। वहीं, इसके बाद बोट कंपनी ने उनसे अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ लिया है। बता दें कि भारत में बोट कंपनी उनके कार्यक्रम का प्रायोजन करने वाली थी।

    क्या बोले कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू?

    कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने गुरुवार को कहा कि ओटावा ने वही भूमिका अपना ली है जो पहले पाकिस्तान हुआ करता था। एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कनाडा में भारतीय छात्रों का ख्याल रखा जाएगा।

    रवनीत सिंह ने कहा कि मैंने कल संसद में पीएम मोदी के साथ कनाडा में छात्रों के संबंध में चर्चा की और उन्होंने मुझसे कहा कि वे इसका ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि कनाडा ने वही भूमिका निभा ली है जो पहले पाकिस्तान हुआ करता था।

    यह भी पढ़ें- Boat कंपनी ने No Love गाने के सिंगर शुभ से तोड़ा कॉन्ट्रैक्ट, इंस्टाग्राम पर शेयर किए भारत के नक्शे पर विरोध