यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Lok Sabha Election 2024: पिरमल सिंह की फिर हुई घर वापसी, कांग्रेस ने निलंबन किया बहाल
Punjab Lok Sabha Election 2024 भदौड़ सीट से पूर्व विधायक पिरमल सिंह (Pirmal Singh) की फिर से घर वापसी हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने उनका निलंबन बहाल कर ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। दलवीर गोल्डी के कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में जाते ही पार्टी ने संगरूर संसदीय सीट की भदौड़ सीट से पूर्व विधायक पिरमल सिंह (Pirmal Singh) को बहाल कर दिया है। उन्हें दो साल पहले हुई संगरूर संसदीय सीट के उपचुनाव के दौरान निलंबित कर दिया गया था।
पिरमल सिंह सुखपाल खेहरा के हैं करीबी
भदौड में इस समय कांग्रेस पार्टी के पास कोई भी बड़ा नेता नहीं था जो प्रचार की कमान को संभाल सके। पिरमल सिंह सुखपाल सिंह खेहरा के नजदीकी माने जाते हैं।
जब आम आदमी पार्टी ने सुखपाल खेहरा को विपक्ष के नेता के तौर पर हटाया तो पार्टी में बड़ी बगावत हुई और आधा दर्जन विधायक पार्टी छोड़कर चले गए। पिरमल भी इनमें से एक थे। लेकिन संगरूर संसदीय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां के कारण उन्हें हटा दिया गया।