विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुखपाल खेहरा के साथ चट्टान की तरह खड़ी है कांग्रेस, सुनील जाखड़ के बयान पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का पलटवार

Published: Sat, 06 Jan 2024 08:32 PM (GMT+05:30)

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजस्थान के प्रभारी महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सुनील जाखड़ के बयान पर कड़ा जवाब ...और पढ़ें

सुखपाल खेहरा के साथ चट्टान की तरह खड़ी कांग्रेस, File Photo
सुखपाल खेहरा के साथ चट्टान की तरह खड़ी कांग्रेस, File Photo

HighLights

  1. पंजाब कांग्रेस सुखपाल खैहरा के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और रहेगी- रंधावा
  2. राजस्थान के प्रभारी महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सुनील जाखड़ के बयान पर कड़ा जवाब
  3. रंधावा बोले - जाखड़ की याददाश्त कमजोर हो गई है

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजस्थान के प्रभारी महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सुनील जाखड़ के बयान पर कड़ा जवाब देते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस और पार्टी का हर कार्यकर्ता सुखपाल सिंह खैहरा के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। रंधावा ने जाखड़ ने कहा कि जिस कांग्रेस को आप कोस रहे हैं, वह वही कांग्रेस है जिसने आपके परिवार को ऊंचे पदों पर बिठाया था। 

जाखड़ की याददाश्त कमजोर हो गई है- रंधावा

उन्होंने कहा कि जाखड़ की याददाश्त कमजोर हो गई है, आज भी आपका भतीजा उसी कांग्रेस का विधायक है। जिस कांग्रेस को आप बर्बाद कर रहे हैं। अगर कांग्रेस पार्टी इतनी ही खराब है तो अपने भतीजे को इस्तीफा देकर दोबारा अबोहर की जनता का जनादेश लेने को कहें। पंजाब कांग्रेस आपसे। उन्होंने कहा कि कोई बयान देने से पहले आप जेल विभाग से देख लेते। जेल विभाग का रिकॉर्ड देखिए पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व समेत कितने अन्य नेताओं ने सुखपाल सिंह खैहरा से जेल में मुलाकात की है। पंजाब का नेतृत्व सुखपाल सिंह खैहरा के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और रहेगा। 

जाखड़ पर लगाए गुटबाजी के आरोप

रंधावा ने जाखड़ पर पार्टी में गुटबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा, आप ही थे जिन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी शुरू की और जनता के बीच कांग्रेस का नाम खराब किया। आपको खैहरा साहब की चिंता छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस के हर छोटे कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश की कांग्रेस तक और केंद्र, कांग्रेस खैहरा साहब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हां, हम आम आदमी पार्टी सरकार से मिलकर लड़ेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि खैhरा साहब जल्द ही लोगों के सामने आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।