Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी थामने के लिए एक्शन में हाईकमान, संगठन में बदलाव को लेकर वेणुगोपाल और चन्नी की आज बड़ी बैठक

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 12:53 PM (IST)

    पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी को खत्म करने के लिए पार्टी हाईकमान दिल्ली में बैठकों का दौर तेज कर रहा है। ...और पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस की कलह पर दिल्ली में मंथन तेज (फाइल फोटो)

    पंजाब कांग्रेस की कलह पर दिल्ली में मंथन तेज (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर दिल्ली में बैठकें जारी।

    2. पूर्व सीएम चन्नी आज केसी वेणुगोपाल से करेंगे मुलाकात।

    3. हाईकमान सभी वरिष्ठ नेताओं से ले रहा है फीडबैक।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी को खत्म करने के लिए पार्टी हाईकमान ने दिल्ली में बैठकों का दौर तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की गुरुवार दोपहर बाद कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात होने की संभावना है।

    बैठक इंदिरा भवन में हो सकती है, जिसमें पंजाब के अन्य कांग्रेस सांसदों के भी शामिल रहने की चर्चा है। चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा दिल्ली पहुंच चुके हैं। दोनों नेता सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में भी हिस्सा लेंगे।

    इससे पहले पार्टी नेतृत्व के साथ पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालात और संगठन को लेकर चर्चा होने की संभावना है। चन्नी और उनके समर्थक पहले ही राहुल गांधी से मुलाकात के लिए समय मांग चुके हैं। माना जा रहा है कि संसद सत्र की तैयारियों के दौरान होने वाली कांग्रेस संसदीय दल की बैठकों में राहुल गांधी भी चन्नी, रंधावा समेत पंजाब के अन्य नेताओं से बातचीत कर सकते हैं।

    पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने क्या दोहराया?

    पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल लगातार यह दोहरा रहे हैं कि फिलहाल प्रदेश संगठन में किसी तरह का नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। इसके बावजूद पार्टी के भीतर जारी खींचतान थमती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में हाईकमान सभी पक्षों की राय जानने के बाद ही कोई अंतिम फैसला लेने के मूड में दिखाई दे रहा है।

    खबरें और भी

    सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के नए संगठनात्मक ढांचे को लेकर मंथन तेज हो गया है। पार्टी आलाकमान किसी भी निर्णय से पहले सभी गुटों को विश्वास में लेने की कोशिश कर रहा है, ताकि भविष्य में संगठन के भीतर बेहतर तालमेल बनाया जा सके।

    इसी उद्देश्य से अलग-अलग नेताओं से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। बुधवार को कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा हुई थी, जबकि गुरुवार को भी बैठकों का सिलसिला जारी है। माना जा रहा है कि सभी नेताओं की राय मिलने के बाद ही पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व और संगठन में संभावित बदलाव को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।