विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा-पंजाब में घनी धुंध ले रही जानें, कोहरे की वजह से तालाब में गिरा ASI; पानी में डूबने से हुई मौत

Published: Sun, 14 Jan 2024 09:01 AM (IST)

हरियाणा और पंजाब में घनी धुंध पड़ रही है जो दर्दनाक हादसों का कारण बन रही है। मोहाली के। लालडू ...और पढ़ें

कोहरे की वजह से तालाब में गिरा ASI; पानी में डूबने से हुई मौत
कोहरे की वजह से तालाब में गिरा ASI; पानी में डूबने से हुई मौत

HighLights

  1. हरियाणा-पंजाब में घनी धुंध ले रही जानें
  2. कोहरे की वजह से तालाब में गिरा ASI
  3. पानी में डूबने से हुई मौत

संवाद सहयोगी, लालडू/ मोहाली।Mohali News:  हरियाणा और पंजाब में शीतलहर का कहर जारी है। वहीं, कई जिलों में घनी धुंध पड़ रही है, जो दर्दनाक हादसों का कारण बन रही है। धुंध के कारण एक ASI ने अपनी जान गंवा दी। लालडू में पंजाब पुलिस कोचिंग सैंटर में बतौर एएसआई तैनात गुरमीत सिंह ड्यूटी से घर लौटते समय धुंध का शिकार हो गए।

धुंध के कारण तालाब में गिरी कार

पुलिस अधिकारी की कार समेत रास्ते में पड़ते एक तालाब में गिर गई, जिसके अंदर डूबने से एएसआई की मौत हो गई। मृतक एएसआई के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर लालडू पुलिस द्वारा आगामी जांच शुरू कर दी है। एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया की गांव नगल-छड़बड़ रोड पर पंजाब पुलिस का कोचिंग सैंटर मौजूद है, जिसमें पुलिस अधिकारियों को ट्रैनिंग प्रदान की जाती है।

तालाब में डूबने से हुई ASI की मौत

दूसरी ओर, एएसआई गुरमीत सिंह कोचिंग सैंटर में तैनात था और शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे छुट्टी करके घर लौट रहा था। लेकिन देर रात धुंध का शिकार होकर रास्ते में पड़ते एक गांव में तालाब स्विफ्ट कार समेत गिर गया, जिसका पता चलने के बाद गांववासियों ने तालाब में कूदकर बचाने की कोशिश की।

लेकिन गुरमीत सिंह की तालाब के अंदर काफी देर तक डूबे रहने से मौत हो गई। किसी तरह उसके शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Ludhiana News: जलाई हुई लोहड़ी से बाइक निकालने पर विवाद, दो भाइयों पर हमला; गंभीर हालत में एक का इलाज जारी

घनी धुंध का अलर्ट जारी

पंजाब-हरियाणा को अभी घने कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को अगले चार दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके मुताबिक बुधवार तक सुबह-शाम धुंध छाई रहने का अनुमान है। इस दौरान शीतलहर चलने के कारण पूरा दिन ठंडक का अहसास होगा।

यह भी पढ़ें- संगरूर की गोशाला में अचानक 21 गायों की मौत, जांच में जुटा पशुपालन विभाग; पहले भी गई कई जानवरों की जानें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।