Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ के डेराबस्सी में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, युवक की मौत; पत्नी समेत चार घायल

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 07:49 PM (IST)

    डेराबस्सी के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दिल्ली निवासी 28 वर्षीय वैभव बवेजा की मौत हो गई। कार में सवार उनकी पत्नी समेत चार अन्य लोग घायल हुए। ...और पढ़ें

    कैप्शन: हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी (जागरण)

    कैप्शन: हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी (जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, डेराबस्सी। डेराबस्सी के पास देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार कार में सवार होकर दिल्ली से हिमाचल प्रदेश की ओर जा रहा था।

    जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे जब कार डेराबस्सी के पास पहुंची तो आगे चल रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
    हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

    कार में पांच लोग सवार थे

    मामले की जांच कर रहे एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि हादसे में वैभव बवेजा (28) निवासी दिल्ली की मौत हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। घायलों में मृतक की पत्नी समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं।

    डॉक्टरों ने जांच के बाद वैभव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है।

    खबरें और भी

    आरोपी की तलाश जारी

    पुलिस के अनुसार जिस ट्रक से कार की टक्कर हुई, उसका चालक हादसे के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि वैभव बवेजा अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।