विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस से पहले चंडीगढ़ में सोना-चांदी महंगा, खरीदारी से पहले जान लें 22 कैरेट का क्या चल रहा रेट

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:39 AM (IST)

धनतेरस से पहले चंडीगढ़ में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे ग्राहकों को अब अधिक ...और पढ़ें

कई ग्राहकों ने पहले ही आभूषणों की बुकिंग करवा रखी है। (सांकेतिक फोटो)

कई ग्राहकों ने पहले ही आभूषणों की बुकिंग करवा रखी है। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. तीन दिनों में 24 कैरेट सोना 6500 रुपये महंगा हुआ।

  2. चांदी 187 रुपये से बढ़कर 197 रुपये प्रति ग्राम महंगी।

  3. कीमतें बढ़ने के बावजूद ग्राहकों की खरीदारी में रुचि।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। धनतेरस से पहले चंडीगढ़ में सोने-चांदी महंगा हो गया है। तीन दिनों में 24 कैरेट सोने के रेट में 6500 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। चांदी भी 187 रुपये से बढ़कर 197 रुपये प्रति ग्राम महंगी हुई। इससे त्योहार पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अब अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

ज्वेलर राजीव सहदेव के अनुसार तीन नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो चार नवंबर को बढ़कर 1,46,000 रुपये और पांच नवंबर को 1,48,800 रुपये हो गया। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत तीन नवंबर को 1,30,900 रुपये थी, जो पांच नवंबर को बढ़कर 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई।

18 कैरेट सोने का भाव भी तीन दिनों में 1,08,500 रुपये से बढ़कर 1,13,400 रुपये हो गया, जबकि 14 कैरेट सोना 85,570 रुपये से बढ़कर 89,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। तीन नवंबर को चांदी 187 रुपये प्रति ग्राम थी, जो चार नवंबर को 193 रुपये और पांच नवंबर को 197 रुपये प्रति ग्राम हो गई। चांदी का सिक्का भी 2100 रुपये से बढ़कर 2300 रुपये तक पहुंच गया है।

धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में कीमतों में तेजी के बावजूद ज्वेलरी बाजार में ग्राहकों की दिलचस्पी बनी हुई है। कई ग्राहकों ने पहले ही आभूषणों की बुकिंग करवा रखी है, ताकि त्योहार के दिन खरीदारी की जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।