Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू केस: बर्खास्त DSP गुरशेर सिंह विदेश फरार, लुकआउट नोटिस जारी

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 02:07 PM (IST)

    पंजाब सरकार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल में इंटरव्यू के मामले में डीएसपी गुरशेर सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। राज्यपाल की ओर से कार्रवाई ...और पढ़ें

    DSP गुरशेर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। फाइल फोटो
    DSP गुरशेर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में डीएसपी गुरशेर सिंह बर्खास्त
    2. बर्खास्त के बाद विदेश फरार हुए डीएसपी गुरशेर सिंह
    3. फरार डीएसपी गुरशेर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल में इंटरव्यू के मामले में डीएसपी गुरशेर सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

    राज्यपाल की ओर से गुरशेर सिंह पर कार्रवाई की मंजूरी मिलने के बाद गृह सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए। वहीं, गुरशेर सिंह के विदेश फरार होने के बाद से लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है।

    हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार

    दरअसल, बीते सप्ताह ही गृह विभाग ने डीएसपी को बर्खास्त करने की फाइल पंजाब लोक सेवा आयोग को भेज दी थी। पिछले दिनों हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने एफिडेविट देकर कहा था कि गुरशेर सिंह को बर्खास्त करने का काम शुरू कर दिया है।

    डीएसपी पिछले साल अक्टूबर माह से निलंबित चल रहे थे। बता दें कि लॉरेंस के इंटरव्यू के मामले में हाईकोर्ट ने निचले अधिकारियों पर कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि बड़े अधिकारियों को बचाने के लिए निचले अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- क्या है Lawrence Bishnoi का असली नाम? जेल में बंद गैंगस्टर पर परिवार हर साल कितना पैसा करता है खर्च, भाई ने खोले राज

    मार्च 2023 में प्रसारित हुआ था इंटरव्यू

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू मार्च 2023 में प्रसारित हुआ था। यह इंटरव्यू वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुआ था। जिस समय यह इंटरव्यू एक निजी चैनल पर प्रसारित हुआ था, उस समय लॉरेंस सीआईए खरड़ की हिरासत में था। डीएसपी गुरशेर सिंह मामले की जांच कर रहे थे।

    खबरें और भी

    2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस की अहम भूमिका थी। इस मामले में पंजाब पुलिस जांच के लिए लॉरेंस को ट्रांजिट रिमांड पर तिहाड़ जेल से लेकर लाई थी।

    इस वजह से डीएसपी को किया गया बर्खास्त

    इंटरव्यू मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए हाईकोर्ट ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया था, लेकिन पहले छोटे स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। हाईकोर्ट ने इस पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद बीते दिनों पंजाब पुलिस ने शपथ पत्र देकर हाई कोर्ट में इस बात की जानकारी दी कि मामले में डीएसपी गुरशेर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    पंजाब सरकार के अधिकारियों के मुताबिक डीएसपी को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था, लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। यहां तक की उनके घर पर भी नोटिस भेजे गए, लेकिन वह नहीं आए। जिसके बाद डीएसपी को बर्खास्त किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Delhi News: प्रॉपर्टी डीलर से गैंगेस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर 50 लाख की मांगी रंगदारी, जांच में निकला पड़ोसी