Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh: एक्‍शन मोड में आई ED, राजनेताओं और नौकरशाहों पर कंसना शुरू किया शिकंजा, कई बड़े मामलों की जांच में लगी टीम

    By Rohit KumarEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 12:15 PM (GMT+05:30)

    Chandigarh News ईडी ने राज्य के कई बड़े मामलों में नेताओं और अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक दर्जन के करीब राजनेताओं और नौकरशाहों से जुड ...और पढ़ें

    कई बड़े मामलों की जांच में जुटी टीम
    कई बड़े मामलों की जांच में जुटी टीम

    HighLights

    1. कई बड़े मामलों में नेताओं और अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
    2. आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव है ऐसे में ईडी की सरगर्मियां ओर तेज हो सकती है।
    3. लगातार ईडी की ओर से मंत्रियों पर कार्रवाई की जा रही है।

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। इंफोर्समेंट डायरेक्टारेट (ईडी) ने राज्य के कई बड़े मामलों में नेताओं और अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक दर्जन के करीब राजनेताओं और नौकरशाहों से जुड़े मामलों की जांच ईडी की ओर से की जा रही है। इन मामलों की जांच विजिलेंस ब्यूरो कर रहा था जिन से जुड़ा रिकॉर्ड ईडी ने अपने हाथों में ले लिया है।

    आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव है ऐसे में ईडी की सरगर्मियां ओर तेज हो सकती है। ईडी की ओर से 6 पूर्व मंत्रियों, 7 सिविल व पुलिस अधिकारियों की जांच की जा रही है। पिछले साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे के खिलाफ ईडी की जांच शुरू हुई थी। उसके बाद से लगातार ईडी की ओर से मंत्रियों पर कार्रवाई की जा रही है।

    आरोपितों की प्रापर्टी को किया अटैच

    चार के करीब मामले ऐसे है जिन में ईडी ने आरोपितों की प्रापर्टी को अटैच किया है। इन में राज्य का बहुचर्चित सिंचाई घोटाला, मोहाली एयरपोर्ट रोड़ घोटाला शामिल है। अब ईडी ने जंगलात विभाग में हुए घोटाले की भी जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: Chandigarh Military Literature Festival 2023: फेस्टिवल में दिखेगा सैनिकों का जोश, दो दिन तक देश के वीर जवानों को किया जाएगा याद

    ईडी की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां को लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले कुछ दिन पहले ईडी ने आप से विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और उनके करीबियों के घरों पर ईडी छापेमारी कर चुकी है।

    खबरें और भी

    प्रापर्टी को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू

    ड्रग्स तस्करी मामले में आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दर्ज किए गए मामले की जांच भी ईडी शुरू कर चुकी है। ईडी की ओर से अब सिंचाई घोटाले में आरोपित गुरविंदर सिंह ठेकेदार की प्रापर्टी को अटैच किया जा चुका है। वहीं एयरपोर्ट रोड़ घोटाले में आरोपित सुरिंदर सिंह पहलवान की प्रापर्टी को भी ईडी की ओर से अटैच किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: शुरू हुई स्वदेश वापसी, विदेश से वापस आकर युवाओं को मिल रही हैं पंजाब में नौकरियां

    ईडी की ओर से एक तहसीलदार की प्रापर्टी को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ध्यान रहे विजिलेंस ब्यूरो की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, पूर्व मंत्री विजयइंद्र सिंगला, पूर्व मंत्री ब्रहम मोहिंद्रा, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद, दलबीर सिंह गोल्डी, हरदियाल कंबोज, मदन सिंह जलालपुी, बरिंदरमीत सिंह पाहडा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच कर रहा है। इन मामलों में भी ईडी की जांच संभव है।