पंजाब में आठ IAS अधिकारियों का तबादला; नीलिमा और साक्षी साहनी को मिली नई जिम्मेदारी; किसे मिली कहां तैनाती?
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें नीलिमा, साक्षी साहनी और संदीप ऋषि जैसे अधिकारियों को नई जिम्मेदा ...और पढ़ें
-1783532550434_m.webp)
पंजाब में आठ IAS अधिकारियों का तबादला। सांकेतिक फोटो
HighLights
आठ आईएएस अधिकारियों का पंजाब में तबादला किया गया।
नीलिमा को कार्मिक और सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी।
साक्षी साहनी एंटी-ड्रग मुहिम की नोडल अधिकारी बनीं।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आठ आइएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। 2008 बैच की आईएएस अधिकारी नीलिमा को सचिव, कार्मिक विभाग के साथ अतिरिक्त प्रभार सचिव, सतर्कता विभाग सौंपा गया है।
2014 बैच की साक्षी साहनी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन निदेशक के पद के साथ अब राज्य की एंटी ड्रग मुहिम का नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। 2015 बैच के संदीप ऋषि को ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) का मुख्य प्रशासक बनाया गया है।
2016 बैच के परमिंदर पाल सिंह को विशेष सचिव, गृह विभाग नियुक्त किया गया है। वहीं, 2016 बैच की नीरू कटियाल गुप्ता को पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुडा) का मुख्य प्रशासक तथा अतिरिक्त प्रभार निदेशक, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग दिया गया है। 2020 बैच के निकास कुमार को नगर निगम जालंधर का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
2023 बैच की आइएएस अधिकारी सोनम को अतिरिक्त आयुक्त (कर-1), पटियाला के साथ संयुक्त आयुक्त, नगर निगम पटियाला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं 2023 बैच के राकेश कुमार मीणा को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), होशियारपुर नियुक्त किया गया है। सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।