यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शौक से बड़ा कुछ नहीं... जितने में खरीदा फैंसी नंबर उतने में आ जाए एक लग्जरी गाड़ी, 16.5 लाख में बिका 0001
चंडीगढ़ में लोग गाड़ियों के लिए फैंसी नंबर खरीदने के शौकीन हैं। लोगों में फैंसी नंबर खरीदने का ऐसा शौक है कि वे इसके लिए लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- 16 लाख 50 हजार रुपये बिका 0001 नंबर।
- दो करोड़ 26 लाख रुपये से ज्यादा का मिला राजस्व।
राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। शहर में फैंसी और वीआईपी नंबर खरीदने का काफी क्रेज है।शहरवासियों में अपनी लग्जरी गाड़ियों में फैंसी नंबर लगाने की चाहत रहती है। इसके लिए वह पैसे की भी परवाह नहीं करते हैं। सोमवार को हुई ई नीलामी के तहत सीएच 01-सीडब्लयू-0001 नंबर 16 लाख 50 हजार रुपये में बिका है। जबकि दूसरे नंबर पर सबसे अधिक राशि पर दस लाख रुपये में नंबर नीलाम हुआ है। यह नंबर सीएच01-सीडब्लयू- 0009 नंबर रहा है।
नंबरों की नीलामी कर मिला 2,26,79,000 रुपये का राजस्व
रजिस्टरिंग एवं लाइसेंसिंग अथॉरिटी के कार्यालय ने 21 सितंबर से 23 सितंबर तक वाहन नंबर 0001 से 9999 तक नई सीरीज सीएच 01-सीडब्लयू के वाहन पंजीकरण नंबरों (फैंसी और चाइस) के साथ-साथ पिछली सीरीज के बचे हुए फैंसी और स्पेशल नंबरों की ई-नीलामी की है, जिसमें कुल 489 पंजीकरण नंबरों की नीलामी की गई है। जिन्हें बेचकर 2,26,79,000 रुपये का भारी राजस्व प्राप्त हुआ है।
टॉप-10 में कौन से फैंसी नंबर बिके
| नंबर | कीमत |
| सीएच-01सीडब्लयू-0001 | 1650000 |
| सीएच-01सीडब्लयू-0009 | 1000000 |
| सीएच01-सीडब्लयू-0005 | 998000 |
| सीएच01-सीडब्लयू-0007 | 707000 |
| सीएच01-सीडब्लयू-0003 | 601000 |
| सीएच01-सीडब्लयू-0002 | 525000 |
| सीएच01-सीडब्लयू-0008 | 415000 |
| सीएच01-सीडब्लयू-0033 | 315000 |
| सीएचएच01-सीडब्लयू-0006 | 301000 |
| सीएच01-सीडब्लयू-0015 | 276000 |
यह भी पढ़ें- VIP Number Plate: कैसे मिलता है कार-बाइक के लिए VIP नंबर, यहां जानें पूरा प्रोसेस