Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कंगना रनौत माफी मांगें', किसान आंदोलन वाले बयान पर घमासान जारी; अब सरवन सिंह पंढेर ने बोला हमला

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 12:55 PM (GMT+05:30)

    Kangana Ranaut on Farmers Protest भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर सियासी घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब किसान नेता सरवन पंढेर ने कंगना रनौ ...और पढ़ें

    सरवन पंढेर ने कंगना रनौत पर साधा निशाना (Photo- ANI)
    सरवन पंढेर ने कंगना रनौत पर साधा निशाना (Photo- ANI)

    HighLights

    1. कंगना रनौत ने किसान आंदोलन पर दिया था बयान।
    2. भाजपा ने भी कंगना रनौत के बयान से झाड़ा पल्ला।
    3. सरवन पढ़ेर ने कंगना से माफी मांगने की मांग की।

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए गए बयान पर किसान नेता सरवन पंढेर ने निशाना साधा है। सरवन पंढेर ने कहा कि अगर बीजेपी को लगता है कि कंगना रनौत का किसानों पर दिया गया बयान गलत है तो पार्टी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह माफी मांगें।

    भाजपा ने कंगना के बयान से किया किनारा

    भारतीय जनता पार्टी ने सांसद कंगना रनौत के बयान से किनारा कर लिया है। भाजपा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि किसान आंदोलन पर दिया कंगना रनौत द्वारा दिया गया बयान पार्टी की राय नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत बयान है। भाजपा ने कहा कि कंगना रनौत को पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बयान देने की न तो अनुमति है और न ही उन्हें ऐसा करने का अधिकार है।

    कंगना रनौत ने दिया था ये बयान

    कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर दिए अपने बयान में कहा था कि किसान आंदोलन में प्रदर्शन की आड़ में हिंसा फैलाई गई। अगर हमारी लीडरशीप कमजोर होती तो बंग्लादेश जैसी स्थिति हो सकती थी। कंगना ने कहा कि सरकार ने जब कृषि कानूनों को वापस लिया तो सभी प्रदर्शनकारी चौंक गए। किसान आंदोलन के पीछे एक लंबी साजिश थी।

    यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने किसान आंदोलन को लेकर ऐसा क्या बोल डाला जिसपर मच गया बवाल, BJP ने भी कर लिया किनारा

    यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: हरियाणा में कंगना के बयान पर सियासी घमासान; विपक्षी नेताओं ने जमकर घेरा; कहा- यही इनकी मानसिकता है

    खबरें और भी