Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farmers Protest: केंद्र से बातचीत के बीच किसान नेता पंधेर बोले 'हमारा दिल्ली जाने का फैसला...21 फरवरी को सुबह'

    By Monu Kumar JhaEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 19 Feb 2024 09:34 AM (IST)

    Farmers Protest दिल्ली कूच की जिद पर अड़े पंजाब के किसानों को हरियाणा पुलिस शंभू बॉर्डर पर रोके हुए है। अब हरियाणा के किसान संगठन भी पंजाब के किसानों ...और पढ़ें

    Kisan Adolan: केंद्र से बातचीत के बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर बोले दिल्ली जाने का फैसला सुरक्षित।
    Kisan Adolan: केंद्र से बातचीत के बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर बोले दिल्ली जाने का फैसला सुरक्षित।

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दिल्ली कूच की जिद पर अड़े पंजाब के किसानों को हरियाणा पुलिस शंभू बॉर्डर पर रोके हुए है। अब हरियाणा के किसान संगठन भी पंजाब के किसानों के साथ आने लगे हैं। शंभू बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि हमारा दिल्ली जाने का फैसला सुरक्षित है। 21 फरवरी को सुबह 11 बजे हम शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेंगे। तब तक हम अपनी बात केंद्र के सामने रखेंगे।

    तीन दिन भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करेंगे किसान

    उधर, संयुक्त किसान मोर्चा (राजनीतिक) की बैठक लुधियाना में हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) सहित 32 किसान संगठनों के नेता शामिल हुए। इसमें निर्णय लिया गया कि 20 से 22 फरवरी तक तीन दिन पंजाब के सभी भाजपा नेताओं के घरों का घेराव किया जाएगा।

    इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, सांसद और विधायकों के घर भी शामिल होंगे। वहीं, सभी टोल प्लाजा निश्शुल्क कराए जाएंगे। मांगों को लेकर केंद्र के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में 22 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी।

    खबरें और भी