यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Farmers Protest: 'किसानों के खिलाफ मान और हरियाणा सरकार की सांठगांठ...', प्रताप सिंह बाजवा ने AAP और BJP पर लगाए आरोप
Farmers Protest किसानों आंदोलन को लेकर कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मान सरकार और हरियाणा सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार किसानों के खिलाफ हरियाणा सरकार के साथ सांठगांठ कर रही है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पिछले तीन दिनों से हरियाणा सरकार ने क्रूर रुख अपनाया है।
हरियाणा पुलिस पंजाब के अधिकार क्षेत्र में डेरा डाले किसानों पर आंसू गैस और रबर की गोलियां दाग रही है। बाजवा ने कहा कि करीब 130 पंजाबी किसान घायल हुए हैं लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने में बुरी तरह विफल रहे हैं।
बाजवा ने आप नेताओं पर लगाया आरोप
बाजवा ने कहा कि आप के किसी भी नेता ने मनोहर लाल सरकार द्वारा पंजाबी किसानों पर हमले की निंदा नहीं की है। इससे साबित होता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर काम कर रहे थे, जो पूरे कृषक समुदाय की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है।
बाजवा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मोहाली के डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज (एम्स), सीएचसी बनूड, सिविल अस्पताल राजपुरा और राजिंदरा अस्पताल पटियाला में घायलों से मुलाकात की, लेकिन वह यह सुनिश्चित करने में विफल रहे कि घायलों की मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) तैयार की जाए।
खबरें और भी
पंजाबी किसानों पर अत्याचार करने की दी अनुमति- बाजवा
बाजवा ने कहा कि वह घायलों के पास केवल अपनी उपस्थिति महसूस कराने और इसका फायदा उठाने गए थे। विपक्ष के नेता ने कहा कि भाजपा की नजरों में अच्छा बने रहने के लिए, पंजाब के मुख्यमंत्री ने खुद को और देश के कृषक समुदाय के लोकतांत्रिक अधिकारों को आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पहले उन्होंने किसान यूनियनों और भाजपा सरकार के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश की थी। अब उन्होंने हरियाणा सरकार को पंजाबी किसानों पर अत्याचार करने की अनुमति दी है।