विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farmers Protest: किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर, पंजाब में आज पांच घंटे तक जाम रहेंगी रेल की पटरियां

Updated: Thu, 15 Feb 2024 10:40 AM (IST)

Farmers Protest in Punjab पंजाब और हरियाणा के किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सीमाओं पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े ग ...और पढ़ें

Farmers Protest: किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर, पंजाब में आज पांच घंटे तक जाम रहेंगे रेल ट्रैक
Farmers Protest: किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर, पंजाब में आज पांच घंटे तक जाम रहेंगे रेल ट्रैक

HighLights

  1. पंजाब में आज किसान पांच घंटों के लिए रेलवे ट्रैक जाम करेंगे
  2. भाकियू एकता उगराहां ने इसकी घोषणा की है
  3. किसानों का प्रदर्शन अभी भी जारी है

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। दिल्ली कूच करने के लिए शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसानों को रोकने और उन पर आंसू गैस के गोले फेंकने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने वीरवार को यानी आज पंजाब में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रेल ट्रैक जाम करने की घोषणा की है।

सात जगहों पर जाम किया जाएगा रेल ट्रेक

यह घोषणा करते हुए यूनियन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि शंभू बार्डर पर जिस प्रकार कार्रवाई की गई है, वह सही नहीं है। इसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। रेल ट्रैक सात जगह पर जाम किया जाएगा।

इसमें बठिंडा-पटियाला रेल मार्ग पर जेठूके स्टेशन पर, लुधियाना-दिल्ली रेल मार्ग पर सुनाम रेलवे स्टेशन पर, लुधियाना- दिल्ली के एक अन्य मार्ग पर राजपुरा में, बठिंडा -दिल्ली रेल मार्ग पर मानसा में, लुधियाना -फिरोजपुर रेल मार्ग पर मोगा में, बठिंडा-अबोहर मार्ग पर मलोट में और अमृतसर-जालंधर रेल मार्ग को रोकने के लिए वल्ला फाटक पर धरना दिया जाएगा।

टोल प्लाजा फ्री कर दिया जाएगा: संयुक्त किसान मोर्चा

वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा भी वीरवार को ही सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक तीन घंटे के लिए राज्य के टोल प्लाजा पर धरना देते हुए इन्हें आम लोगों के लिए फ्री कर देगा। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन एकता शादीपुर के राज्य प्रधान बूटा सिंह शादीपुर ने दी।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को सुबह 6 से शाम 4 बजे तक ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि मोर्चा के साथ पांच किसान संगठन हैं। इस दौरान गांव की सभी कृषि गतिविधियों, मनरेगा व ग्रामीण कार्यों को बंद रखा जाएगा। कोई भी किसान, खेत और ग्रामीण मजदूर काम पर नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- Train Diverted: किसान आंदोलन का पड़ रहा ट्रेनों पर असर... चंडीगढ़ होकर चल रहीं ये रेलगाड़ियां, 15 से 17 तक बंद रहेगी अमृतसर एक्सप्रेस