विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh: 'हरियाणा के गृहमंत्री के खिलाफ दर्ज करें केस', शुभकरण सिंह की मौत को लेकर बोले कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा

Published: Sat, 24 Feb 2024 10:28 PM (GMT+05:30)

पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार पर हमला बोला है। इसके साथ ...और पढ़ें

शुभकरण सिंह की मौत को लेकर हरियाणा गृहमंत्री पर बोले कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा (फाइल फोटो)।
शुभकरण सिंह की मौत को लेकर हरियाणा गृहमंत्री पर बोले कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा (फाइल फोटो)।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को किसानों पर गोली चलाने के चलते हरियाणा के गृहमंत्री पर केस दर्ज करने के आदेश देने चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके निर्देशों से पुलिस ने किसानों पर गोलियां चलाई गई। परिणामस्वरूप, शुभकरण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई और कई दर्जन अन्य किसान बुरी तरह घायल हो गए।

पंजाब पुलिस को अग्रिम मोर्च के लिए करना चाहिए था तैयार-बाजवा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लताड़ते हुए बाजवा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब के किसानों की रक्षा करने में बुरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को अग्रिम मोर्चे पर तैनात किया जाना चाहिए था और किसानों को ढाल मुहैया कराने के लिए सीमा से 1000 गज की दूरी पर खड़ा किया जाना चाहिए था। हरियाणा पुलिस को तभी कार्रवाई करनी चाहिए जब किसान हरियाणा के क्षेत्र में घुस चुके हों।

ये भी पढ़ें; Vande Bharat: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... वंदे भारत का पठानकोट कैंट स्टेशन पर भी होगा ठहराव, रेल मंत्रालय ने जारी किया आदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पंजाब के सीएम ईमानदारी से किसानों के साथ खड़े नहीं हुए। आम आदमी पार्टी के 92 विधायकों और मंत्रियों ने कभी भी किसानों की वास्तविक मांगों का समर्थन नहीं किया। पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठकों में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व किया।

पंजाब सरकार किसी को भी जिम्मेदार ठहराने में रही विफल- बाजवा

उन्होंने कहा कि कम से कम 250 किसान घायल हुए और एक किसान की आंसू गैस के गोले, रबर की गोलियों और डबल बैरल बंदूकों से हमला कर हत्या कर दी गई। हालांकि, पंजाब सरकार किसी को भी जिम्मेदार ठहराने में विफल रही।

ये भी पढ़ें: Amritsar News: बीएसएफ ने पाक से आए ड्रोन को किया बरामद, जवानों ने इलाके में चलाया तलाशी अभियान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।