Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Ranaut से बदसलूकी करने वाली CISF महिला कॉन्‍स्‍टेबल पर मोहाली पुलिस का एक्‍शन, इन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 06:57 PM (IST)

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मंडी से सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ बदसलूकी मामले की आरोपी CISF महिला कॉन्‍स्‍टेबल पर केस दर्ज हो गया है। मोहाली पुलि ...और पढ़ें

    कंगना रनौत से बदसलूकी करने वाली CISF महिला कॉन्‍स्‍टेबल पर FIR दर्ज
    कंगना रनौत से बदसलूकी करने वाली CISF महिला कॉन्‍स्‍टेबल पर FIR दर्ज

    डिजिटल डेस्‍क, चंडीगढ़। मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला जवान कुलविंदर कौर पर केस दर्ज हो गया है। आइपीसी की धारा 323 और 341 के तहत महिला कॉन्‍स्‍टेबल पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं मोहाली पुलिस के मुताबिक कुलविंदर कौर की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई थी घटना

    गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को महिला CISF जवान द्वारा थप्पड़ मारा गया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के समर्थक इस घटना पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। घटना के बाद कंगना रनौत ने एक्‍स पर एक वीडियो शेयर कर घटना की पूरी जानकारी भी दी। वहीं इस घटना के बाद से महिला CISF जवान कुलविंदर कौर को लेकर भी लोगों का गुस्‍सा देखने को मिला। 

    पंजाब किसानों ने महिला CISF जवान का दिया साथ

    साथ ही कंगना रनौत को भी कुछ लोगों ने गलत ठहराया। लोगों ने कहा कि कंगना के भड़काऊ बयान देने की वजह से ही ये घटना हुई है। कंगना रनौत को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। पंजाब के किसान महिला CISF जवान के पक्ष में उतरे। उन्‍होंने महिला जवान को सही ठहराते हुए कंगना को गलत बताया। 

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'थप्पड़ से भी नहीं लिया सबक...', कंगना के खालिस्तान से जुड़े बयान पर तिलमिलाए पंजाब के ये नेता

    खबरें और भी