विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ PGI के साथ लगते एरिया में निकला अजगर, जिसने भी देखा रह गया दंग; वीडियो वायरल

Published: Fri, 04 Sep 2026 04:41 PM (IST)

चंडीगढ़ पीजीआई में साथ लगते जंगली एरिया से एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। जिसे बाद में रेस्क्यू कर सुखना सैंक्चुरी एरिया में सुरक्षित छोड़ा गया।

HighLights

  1. करीब 18 फीट लंबा अजगर दिखा।

  2. साथ लगते जंगली एरिया से आया।

  3. रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। उत्तर भारत के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान में शुमार चंडीगढ़ पीजीआई में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब साथ लगते जंगली एरिया से एक विशालकाय अजगर घूस आया। 

घटना पुरानी बताई जा रही है, जिसका इंटरनेट मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में धूलने के लिए रखे गए कपड़ों में अजगर दिखाई दे रहा है। कर्मचारी भी हैरान दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अजगर को देख कर्मचारियों ने तुरंत आला अधिकारियों को जानकारी दी। डॉक्टर्स और सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुखना वाइल्ड सैंक्चुरी में सुरक्षित छोड़ा। अजगर की लंबाई करीब 18 फीट बताई गई।

प्रवक्ता का कहना है कि साथ लगते जंगली एरिया से अजगर पीजीआई की बॉन्ड्री में घुस रहा था। स्टाफ ने उसे देख लिया और इसके तुरंत बाद उसे वन विभाग की टीम की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।

यह घटना पुरानी है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पीजीआई प्रशासन ने आसपास के एरिया की सफाई करवा दी है। घास भी कटवा दिया है।