Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धनतेरस के मौके पर 80 हजार पार पहुंचा सोना, फिर भी लोगों में उत्साह बरकरार; सोने की चमचमाहट से गुलजार हुए बाजार

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 02:53 PM (IST)

    धनतेरस से पहले चंडीगढ़ में सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। 24 कैरेट सोने का रेट 81000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है जो अब तक का सबसे अधिक है ...और पढ़ें

    धनतेरस के दिन 80 हजार पार हुआ सोना
    धनतेरस के दिन 80 हजार पार हुआ सोना

    HighLights

    1. जुलाई में 24 कैरेट सोने का प्रति दस ग्राम का रेट था 69,250।
    2. धनतेरस पर चांदी के बर्तन भी खरीदते हैं शहरवासी।
    3. एक माह में सोने के रेट छह हजार रुपये का इजाफा।

    राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। धनतेरस (Dhanteras) के लिए सराफा बाजार पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही सोने का रेट अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 24 कैरेट सोने का रेट 80 हजार पार गया है। प्रति दस ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 81 हजार पहुंच गया है। अभी आगे और बढ़ने की संभावना है। जबकि 22 कैरेट सोने का रेट 75300 है।

    रेट बढ़ने के बाद भी कम नहीं हुए ग्राहक

    धनतेरस पर लोग सोने के साथ साथ चांदी के आभूषण और मूर्तियां खरीदते हैं। चांदी के बर्तन भी शहरवासी धनतेरस पर खरीदते हैं। आभूषण विक्रेताओं के अनुसार इस बार सोने का रेट बढ़ने से ग्राहक कम नहीं बल्कि खरीददारी बढ़ी है। इसका कारण यह भी है कि लोगों को पहले से आभास है कि सोने का रेट अब लगातार बढ़ता जाएगा इसलिए कई लोग निवेश के लक्ष्य से भी सोने की खरीददारी कर रहे हैं।

    10 सालों में सोने की कीमत में तीन गुना बढ़ोत्तरी

    आभूषण बाजार ने पहले ही घोषणा की थी कि दीवाली तक सोने का रेट 80 हजार प्रति दस ग्राम पहुंच जाएगा। दीवाली से पहले ही यह पहुंच गया है। चांदी का रेट 99 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। दीवाली और धनतेरस पर गिन्नी की काफी सेल होती है।

    गिन्नी का रेट 61 हजार 600 रुपये प्रति दस ग्राम है। धनतेरस और दीवाली के लिए विक्रेताओं ने एडवांस में आभूषण भी तैयार किए हैं। पिछले दस साल में सोने की कीमत तीन गुना बढ़ी है। एक माह में सोने के रेट छह हजार रुपये प्रति दस ग्राम का इजाफा हुआ है।सराफा बाजार की रौनक रेट बढ़ने के बावजूद लगातार बढ़ रही है।

    खबरें और भी

    दीवाली से पहले ही 24 कैरेट सोने का रेट 80 हजार पार कर गया है। सराफा बाजार के इतिहास में आज तक इतना रेट कभी नहीं हुआ है।फेस्टिवल के बाद शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

    -संजय सहगल, महासचिव, चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन

    सोने में निवेश को सुरक्षित मान रहे लोग

    फेस्टिवल सीजन के बाद नवंबर और दिसंबर माह में शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा, इसलिए भी सोने के आभूषणों की बुकिंग हो रही है। सोने के आभूषण 22 कैरेट के बनाए जाते हैं। प्रति दस ग्राम के 22 कैरेट का रेट 24 कैरेट के मुकाबले में पांच हजार रुपये कम रहता है।

    ट्राईसिटी के लोग प्रापर्टी के साथ साथ सोने में निवेश को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। पिछले एक साल में सोने के रेट में 20 हजार का इजाफा प्रति दस ग्राम में हुआ है। इससे पहले एक साल में इतना उछाल कभी नहीं आया है।

    सोने के रेट में इजाफा होने पर कई आभूषण विक्रेता लोगों को मैकिंग चार्जस में छूट देने आफर दे रहे हैं। मालूम हो कि इस साल जुलाई माह में 24 कैरेट सोने का प्रति दस ग्राम का रेट 69250 था।

    यह भी पढ़ें- Dhanteras 2024 Katha: धनतेरस की पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, धन से भर जाएगी तिजोरी

    पिछले पांच साल में यह रेट रहा सोने का

    वर्ष रेट
    2019 35,220
    2020 48,651
    2021 50,045
    2022 52,950
    2023 60,300

    सोने पर लोगों का विश्वास काफी बढ़ा है।रेट लगातार बढ़ रहा है।धनतेरस और दीवाली पर भी जमकर सोने और चांदी की खरीददारी करते हैं।आगे भी रेट बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

    -राजीव सहदेव, अध्यक्ष, चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन