Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana: दीपक बाबरिया ने कांग्रेस नेताओं की टटोली नब्ज, रोहतक-महेंद्रगढ़ की बैठकों में दिखा हुड्डा का दबदबा

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 10:56 PM (IST)

    हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने शनिवार और रविवार को फिर से लोकसभा क्षेत्रों के नेताओं की नब्ज टटोली। रोहतक और महेंद्रगढ़ की बैठकों में भूप ...और पढ़ें

    दीपक बाबरिया ने कांग्रेस नेताओं की टटोली नब्ज, रोहतक-महेंद्रगढ़ की बैठकों में दिखा हुड्डा का दबदबा
    दीपक बाबरिया ने कांग्रेस नेताओं की टटोली नब्ज, रोहतक-महेंद्रगढ़ की बैठकों में दिखा हुड्डा का दबदबा

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने एक बार फिर लोकसभा के नेताओं की क्षेत्रवार बैठकों का सिलसिला शुरू किया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल और सोनीपत संसदीय क्षेत्र के नेताओं की बैठकों के बाद शनिवार को उन्होंने रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी नौ विधानसभा हलकों के नेताओं के साथ संवाद किया।

    वहीं, रविवार को उन्होंने भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठकें की। इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों से महेंद्रगढ़ के विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह ने चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोंक दी है। दोनों बैठकों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों का दबदबा रहा। अधिकतर नेताओं ने उनके राजनीतिक कौशल के पुल बांधे।

    राव दान सिंह को माना जाता है हुड्डा कैंप का नेता

    राव दान सिंह की दो लोकसभा सीटों पर दावेदारी से हरियाणा कांग्रेस की राजनीति गरमा गई है। राव दान सिंह अहीरवाल के प्रमुख कांग्रेस नेता हैं और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कैंप का नेता माना जाता है। उनके बेटे अक्षत सिंह भी कांग्रेस की राजनीति करते हैं और विधानसभा के लिए टिकट मांग रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाल ही में भिवानी में हुए विपक्ष आपके द्वार कार्यक्रम का संयोजक बनाया था, जो कि काफी वजनदार रहा।

    अपनी बेटी के लिए पहली ही दावेदारी कर चुकीं हैं किरण चौधरी 

    भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस विधायक दल की पूर्व नेता किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी 2009 में सांसद रह चुकी हैं। 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव श्रुति चौधरी हार गई थी। इसके बावजूद किरण चौधरी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में श्रुति चौधरी के चुनाव लड़ने का ऐलान कर रखा है, जिसका हुड्डा ने यह कहते हुए विरोध किया था कि किसी को भी अपने स्तर पर टिकट घोषित करने का अधिकार नहीं है।

    खबरें और भी

    गुरुग्राम से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी का टिकट का दावा मजबूत है। स्व. बंसीलाल की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी का इस संसदीय क्षेत्र तथा कांग्रेस की राजनीति में बड़ा प्रभाव है।

    दीपेंद्र हुड्डा ने दी मां-बेटी की राजनीतिक विरासत को चुनौती

    सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किरण चौधरी के गढ़ में बड़ा विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम करत मां-बेटी की राजनीतिक विरासत को खुले तौर पर चुनौती दी है। रोहतक लोकसभा क्षेत्र की बैठक में बेरी विधायक रघबीर सिंह कादियान, झज्जर विधायक गीता भुक्कल, बादली विधायक कुलदीप वत्स, बहादुरगढ़ विधायक राजेंद्र जून, रोहतक विधायक भारत भूषण बतरा व कलानौर विधायक शकुंतला खटक के अलावा महम से पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने भाग लिया।

    इन नेताओं ने भी रखी अपनी बात

    उनके अलावा बैठक में पूर्व राज्यसभा सदस्य शादीलाल बतरा, प्रो. वीरेंद्र सिंह, राव यादवेंद्र सिंह, कृष्णमूर्ति हुड्डा, सुभाष बतरा, चक्रवर्ती शर्मा, जयदीप धनखड़ सहित 80 से अधिक नेताओं ने अपनी बात पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया के सामने रखी। रविवार की बैठक में भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलों भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ के उन नेताओं को बुलाया गया, जो पार्लियामेंट के अंतर्गत आते हैं।

    पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, राव दान सिंह, रण सिंह मान, सोमबीर सिंह, रणबीर सिंह महेंद्रा, रघुबीर सिंह छिल्लर, धर्मपाल सांगवान, मेजर नृपेंद्र, शिवशंकर भारद्वाज, अमर सिंह हलवासिया, परमजीत मढ़ू, अजीत फौगाट, जगदीप सांगवान, प्रदीप कौशिक, राजू मान, राजबीर फरटिया, मनीष सांगवान, डा. हिम्मत यादव, राव बहादुर सिंह और अनिरुद्ध चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहे। इन सभी नेताओं से संभावित लोकसभा उम्मीदवार तथा संगठन पर राय ली गई है।