Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'राजस्थान विधानसभा का ताला इस बार जेजेपी की चाबी से खुलेगा', जयपुर में बोले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

    By Anurag AggarwaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 07:44 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जयपुर के दौरे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा राजस्थान में जेजेपी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी और बेहतर ...और पढ़ें

    जयपुर दौरे पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फाइल फोटो
    जयपुर दौरे पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फाइल फोटो

    HighLights

    1. हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जयपुर के दौरे हैं
    2. राजस्थान में जेजेपी मजबूती के साथ लड़ेगी विधानसभा चुनाव
    3. महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का वादा

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो: जयपुर के दौरे पर गए हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के मद्देनजर राजस्थान (Rajasthan) में जननायक जनता पार्टी (JJP) लगातार मजबूत हो रही है। राजस्थान में जेजेपी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी और बेहतर चुनाव परिणाम देगी। प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से राजस्थान विधानसभा का ताला इस बार जेजेपी के चुनाव चिह्न की चाबी से खुलेगा।

    जयपुर में पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह और डा. मोहन सिंह नदवई को जननायक जनता पार्टी में शामिल कराने के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान में राजनीतिक प्रभाव रखने वाले लोग निरंतर जेजेपी से जुड़ रहे हैं। नए मजबूत लोगों के पार्टी में शामिल होने से जेजेपी राजस्थान में मजबूती से उभर रही है। प्रतिभा सिंह नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2003-2008 तक निर्दलीय विधायक रह चुकी हैं। वे दो बार नवलगढ़ से ब्लाक समिति प्रधान रही हैं। इसके अलावा आरएलडी पार्टी की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं।

    राजस्थान के लोगों को जेजेपी ने दिया है नया विकल्प

    डा. मोहन सिंह नदवई भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में खासा प्रभाव रखते हैं। उनकी धर्मपत्नी डा. सुलभा दो बार भरतपुर जिला परिषद की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। हाल ही में सीकर से पूर्व जिला परिषद चेयरपर्सन एवं दातारामगढ़ से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह की धर्मपत्नी रीटा सिंह भी जेजेपी में शामिल हुई थी। दुष्यंत ने कहा कि राजस्थान के लोगों को जेजेपी ने नया विकल्प दिया है।

    यह भी पढ़ें:-  One Nation-One Election के पक्ष में डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला, कहा- केंद्र में बहुमत से फिर बनेगी मोदी सरकार

    राजस्थान की कांग्रेस सरकार से हर वर्ग परेशान है, क्योंकि कांग्रेस राज में प्रदेश में माइनिंग माफिया हावी है, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले दिनों-दिन बढ़े हैं और राजस्थान पेपर लीक में पूरे देश में नंबर-वन राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि लाल डायरी में अशोक गहलोत की सरकार के काले कारनामे छिपे हैं।

    खबरें और भी

    महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का वादा

    उन्होंने कहा कि हरिया णा की तरह राजस्थान में प्राइवेट सेक्टर में युवाओं को प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।  महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। किसानों के लिए बेहतर फसल खरीद और भुगतान प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। अच्छी मंडी व्यवस्था के साथ फसल खराबे का उचित मुआवजा देने की व्यवस्था जेजेपी राजस्थान में करेगी। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र काउंसिल चंडीगढ़ के चुनाव में सचिव के पद पर दीपक गोयत की भारी मतों से हुई जीत को युवाओं में पार्टी के बढ़ते जनाधार का संकेत बताया है।

    पुराने रिश्ते-नातों को किया याद

    दुष्यंत ने कहा कि जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला की मेहनत, इनसो अध्यक्ष प्रदीप देसवाल की लगन और युवाओं के बढ़ते जेजेपी से लगाव का असर हर राज्य में नजर आने लगेगा। राजस्थान से याद किए अपने पुराने रिश्ते  दुष्यंत ने बातचीत के दौरान राजस्थान के अपने पुराने रिश्ते-नातों को याद किया है।

    किसान विजय सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी

    उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल सीकर लोकसभा सी सांसद बनकर देश के उप प्रधानमंत्री बने थे। उनके पिता जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अजय सिंह चौटाला दातारामगढ़ और नोहर से विधायक रहे हैं।   दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल को नमन करने के लिए इस बार जेजेपी 25 सितंबर को उनकी जयंती सीकर में किसान विजय सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी और यह कार्यक्रम किसान, जवान, महिलाओं के सम्मान को समर्पित होगा।

    यह भी पढ़ें:- दुष्यंत राजस्थान के सीकर में करेंगे 'किसान विजय सम्मान दिवस' रैली, परदादा ताऊ देवी लाल को देंगे श्रद्धांजलि