हरियाणा से रोजी रोटी कमाने आए युवक की मोहाली में सड़क हादसे में मौत, जेप्टो में करता था काम, साथी भी गंभीर घायल
हरियाणा के कुरुक्षेत्र से रोजी-रोटी कमाने आए एक युवक की मोहाली के जीरकपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है और अज्ञात वाहन ...और पढ़ें

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।
HighLights
कुरुक्षेत्र के युवक मलकीत सिंह की जीरकपुर में मौत।
अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ गंभीर सड़क हादसा।
साथी लवकेश गंभीर घायल, चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती।
संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से रोजी रोटी कमाने आए युवक की मोहाली के जीरकपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। उसका चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
हादसा देर रात वीआईपी रोड पर मेट्रो टावर के सामने स्लिप रोड हुआ। हादसे में जान गंवाने वाला कुरुक्षेत्र निवासी 25 वर्षीय मलकीत सिंह अपने साथी लवकेश के साथ बाइक पर जा रहा था। तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी।
मलकीत और लवकेश सड़क पर गिर गए। वाहन चालक फरार हो गया। लोगों ने दोनों घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मलकीत को मृत घोषित कर दिया। जीरकपुर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।