Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पंजाब में बड़ा फेरबदल, जालंधर को मिला नया DC; रोपड़ और बॉर्डर रेंज के DIG पद पर भी हुई अधिकारियों की नियुक्ति

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 03:45 PM (GMT+05:30)

    Punjab News पंजाब में बड़ा फेरबदल हुआ है। जालंधर को अपना नया डीसी मिल गया है। हिमांशु अग्रवाल ने डीसी पद संभाला है। वहीं रोपड़ और बॉर्डर रेंज पर भी खा ...और पढ़ें

    रोपड़ और बॉर्डर रेंज के DIG पद पर भी हुई अधिकारियों की नियुक्ति (फाइल फोटो)
    रोपड़ और बॉर्डर रेंज के DIG पद पर भी हुई अधिकारियों की नियुक्ति (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के बीच पंजाब में बड़ा फेरबदल किया गया है। हिमांशु अग्रवाल जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। वह विशेष सारंगल की जगह लेंगे जिन्हें अपने गृह जिले का होने के कारण चुनाव आयोग ने हटा दिया था। विशेष सारंगल अब हिमांशु अग्रवाल की जगह गुरदासपुर के डीसी होंगे।

    मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने दी जानकारी

    मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने यह जानकारी दी। यही नहीं, आयोग ने हटाए गए दो सीनियर अधिकारियों की जगह पर भी नियुक्ति कर दी है। नीलांबरी जगदले को रोपड़ का और राकेश कुमार कौशल को बॉर्डर रेंज का डीआईजी लगाया गया है।

    आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है...

    यह भी पढ़ें: Punjab SSP Transfer: लोकसभा चुनाव से पहले एक्शन मोड में आया EC, पंजाब में पांच जिलों के बदले एसएसपी