Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाॅलीवुड सिनेमैटोग्राफर रिचमंड के स्वास्थ्य में सुधार; पत्नी से कही ये बात, चंडीगढ़ PGI के डॉक्टरों का जताया आभार

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 05:33 PM (IST)

    हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जॉर्ज रिचमंड की पीजीआई चंडीगढ़ में गंभीर स्पाइनल चोट के बाद हालत स्थिर है। वे होश में हैं, पत्नी से बात की और डॉक्टरों का आभार ...और पढ़ें

    हाॅलीवुड सिनेमैटोग्राफर जार्ज रिचमंड।

    हाॅलीवुड सिनेमैटोग्राफर जार्ज रिचमंड।

    HighLights

    1. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार नजर रखे।

    2. चौबीसों घंटे गहन फिजियोथेरेपी भी जारी।

    3. माध्यम से ऑक्सीजन दी जा रही।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। गंभीर स्पाइनल चोट के बाद पीजीआई में उपचाराधीन हाॅलीवुड सिनेमैटोग्राफर जार्ज रिचमंड की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पीजीआई को ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार रिचमंड पूरी तरह होश में हैं, सजग हैं और डाॅक्टरों के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

    उन्होंने पत्नी से अपने स्वास्थ्य और घर-परिवार को लेकर बात भी की है, जो उनके स्वास्थ्य में सुधार का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। स्पानइल इंजरी की सर्जरी कर उन्हें नया जीवन देने वाले पीजीआई के डॉक्टरों की टीम का आभार भी जताया है।

    मेडिकल टीम के अनुसार गंभीर रीढ़ की चोट के कारण फिलहाल उनके दोनों हाथों में बहुत सीमित हरकत है, जबकि दोनों पैरों में कोई मूवमेंट नहीं है। हालांकि उनकी ऑक्सीजन का स्तर 96 प्रतिशत बना हुआ है और उन्हें नाक के माध्यम से ऑक्सीजन दी जा रही है।

    डाॅक्टरों की टीम ने बताया कि जार्ज की सांस लेने वाली मांसपेशियां अभी कमजोर हैं। यदि आने वाले दिनों में श्वसन संबंधी स्थिति में कोई गिरावट आती है तो उसके अनुसार आवश्यक चिकित्सा प्रबंधन किया जाएगा।

    अस्पताल प्रशासन के अनुसार जार्ज रिचमंड की स्थिति पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार नजर रखे हुए है। उनकी रिकवरी को बेहतर बनाने के लिए चौबीसों घंटे गहन फिजियोथेरेपी भी जारी है।

    खबरें और भी