यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रहा हूं, इसलिए रिवायती पार्टियां मुझसे ईर्ष्या करती हैं : सीएम भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि रिवायती पार्टियां उनसे ईर्ष्या रखती हैं क्योंकि न सिर्फ वह लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं बल्कि वह साधार ...और पढ़ें

HighLights
- 520 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 18 जनवरी को 500 और नौजवानों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।
- एक आम आदमी बहुत कार्यकुशलता से राज्य को चला रहा है।
- 40,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र बांट चुकी है।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा है कि रिवायती पार्टियां उनसे ईर्ष्या रखती हैं क्योंकि न सिर्फ वह लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रहे हैं बल्कि वह साधारण परिवार से संबंधित है। यह नेता हमेशा से यही मानते थे कि राज्य में शासन करने का उनके पास जन्मसिद्ध अधिकार है। उन्हें यह बात हजम नहीं होती कि एक आम आदमी बहुत कार्यकुशलता से राज्य को चला रहा है।
मुख्यमंत्री मंगलवार को टैगोर थिएटर में राज्य सहकारी बैंक में नए भर्ती हुए 520 क्लर्कों-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब तक 40,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र बांट चुकी है।
रंगला पंजाब बनाने का प्रयास कर रही राज्य सरकार
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की पुरातन शान बहाल करके फिर ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए संजीदा प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने एक निजी कंपनी जीवीके पावर की मल्कियत वाला गोइन्दवाल पावर प्लांट 1080 करोड़ रुपए की लागत के साथ खरीद कर इतिहास रचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पछवाड़ा कोयला खदान से निकलने वाले कोयले का प्रयोग सरकारी पावर प्लांटों के लिए ही किया जा सकता है, जिस कारण इस पावर प्लांट की खरीद से इस कोयले का प्रयोग राज्य के हरेक सेक्टर के लिए बिजली पैदा करने के लिए किया जा सकता है।
कई बड़ी कंपनियों ने निवेश के लिए तैयारी कर रही हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अस्पतालों और स्कूलों में मुकम्मल तौर पर बदलाव देखने को मिल रहा है और आम आदमी की भलाई के लिए नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फ़ैसले उन लोगों द्वारा ही लिए जा रहे हैं जो जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं से अवगत हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 18 महीनों के दौरान टाटा स्टील और अन्य बड़ी कंपनियों ने राज्य में निवेश करने के लिए तैयारियां की हैं। उनकी सरकार के दौरान पंजाब में अब तक 55,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है, जिससे 2.95 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां पिछले 75 सालों में नौजवान सरकारी नौकरी के लिए एक अवसरों को तरसते थे, अब उनको एक साल में तीन-तीन नौकरियां भी मिल रही हैं।
खबरें और भी
राज्य की तरक्की में कुछ नेता बन रहे बाधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 जनवरी को 590 और नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। राज्य की झांकी के बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सुनील जाखड़ जैसे गुमराह करने वाले नेता राज्य की तरक्की के रास्ते का बाधा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने हमारे राज्य की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है।
अब सीएम से संपर्क करना बहुत आसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन बीत गए हैं, जब राज्य का प्रमुख अपने महलों के बड़े-बड़े कमरों में कैद रहता था, इसके उलट अब राज्य का प्रमुख हमेशा लोगों के बीच रहता है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार द्वारा लोगों के साथ किया गया हरेक वायदा जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। भगवंत मान ने कहा कि अब मुख्यमंत्री से संपर्क करना बहुत आसान है, जिस कारण लोगों की भलाई के लिए राज्य का हरेक मुद्दा जल्द हल हो रहा है।