Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Today: अमृतसर में पांच डिग्री तक लुढ़का पारा, पंजाब के इन जिलों में कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 08:00 AM (IST)

    Punjab Weather Today पंजाब में शीतलहर और ठंडी हवाएं जारी रहेंगी। वहीं कुछ इलाकों में कोहरे पड़ने की संभावना है। पंजाब के अमृतसर में शनिवार सुबह तक पां ...और पढ़ें

    Punjab Weather Today: अमृतसर में पांच डिग्री तक लुढ़का पारा
    Punjab Weather Today: अमृतसर में पांच डिग्री तक लुढ़का पारा

    HighLights

    1. गणतंत्र दिवस के बाद भी ठंड का सितम जारी है
    2. पंजाब के अमृतसर में पांच डिग्री तापमान दर्ज किया गया है
    3. पंजाब के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ज जारी किया है

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के बाद भी पंजाब में ठंड का सितम जारी है। इस संदर्भ में गणतंत्र दिवस के मौके पर यानी 26 जनवरी को ठंड का अलर्ट जारी किया गया। पंजाब में शीतलहर और ठंडी हवाएं जारी रहेंगी।वहीं, कुछ इलाकों में कोहरे पड़ने की संभावना है।

    अमृतसर में पांच डिग्री तक दर्ज किया गया तापमान

    पंजाब के अमृतसर में शनिवार सुबह तक पांच डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं पटियाला में 8.4 डिग्री पारा दर्ज किय गया। लुधियाना में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां 27 जनवरी की सुबह 16.4 डिग्री तापमान देखा गया तो करनाल में 5.2 डिग्री तापमान की गिरावट देखी गई।

    इन जिलो में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

    पंजाब में कोहरे की चादर भी लोगों के लिए एक समस्या बनी हुई है। इसे लेकर चंडीगढ़ मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की जानकारी के अनुसार, पंजाब के मनसा, बठिंडा, संगरुर, पटियाला, लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, तरनतारन में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

    वहीं, पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, रूप नगर, कपूरथला, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Republic Day 2024: पंजाब में शानदार सेवाओं के लिए 14 पुलिस अफसरों को मुख्यमंत्री मान ने मेडल पहना किया सम्मानित

    यह भी पढ़ें- Punjab Accident News: होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक और कार की टक्कर के बाद लगी भयानक आग; चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

    खबरें और भी