Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ड्रग्स मामले में बढ़ सकती है बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें, SIT ने भेजा समन; 18 दिसंबर को पटियाला में पेश होने का निर्देश

    By Kailash Nath Edited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 11:18 AM (GMT+05:30)

    स्पेशल टास्क फोर्स (एसआईटी) ने ड्रग्स मामले में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया समन (Bikram Singh Majithia Summons) जारी किया है। भेजे गए समन में मजीठि ...और पढ़ें

    ड्रग्स मामले में एसआईटी ने किया मजीठिया को समन
    ड्रग्स मामले में एसआईटी ने किया मजीठिया को समन

    HighLights

    1. ड्रग्स मामले में एसआईटी ने किया मजीठिया को समन
    2. 18 को पटियाला में हाजिर होने का दिया निर्देश
    3. मजीठिया ने समन को मुख्यमंत्री भगवंत मान का ‘लव लैटर’ करार दिया।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab News:  स्पेशल टास्क फोर्स (एसआईटी) ने ड्रग्स मामले में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया समन (Bikram Singh Majithia Summons) जारी किया है। भेजे गए समन में मजीठिया को 18 दिसंबर को पटियाला में एसआईटी के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

    छह महीने जेल में भी रहे थे मजीठिया 

    मजीठिया के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने 20 दिसंबर 2021 को एनडीपीएस मामले में केस दर्ज किया था। इस मामले में मजीठिया को करीब छह माह तक जेल में भी रहना पड़ा था। वहीं, मजीठिया ने इस समन को मुख्यमंत्री भगवंत मान का ‘लव लैटर’ करार दिया है।

    'आपका लव लैटर मिल गया'

    अकाली नेता ने अपने फेस बुक पर वीडियो शेयर करके कहा ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान जी आपका भेजा हुआ लव लैटर मुझे मिल गया है। स्वाद तो तब आता जब आप खुद ही मुझे बुलाते तो मैं आपकी तसल्ली करवाता।’| 

    'सीएम मेरे खिलाफ कार्रवाई के लिए बना रहे दवाब'

    मजीठिया ने कहा कि चूंकि मैं मुख्यमंत्री के खिलाफ लगातार मुद्दे उठा रहा हूं इसलिए दो दिनों से मान मेरे खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे थे। मुख्यमंत्री ने तो मेरे पत्नी के खिलाफ भी साजिश रची। जिस पर हाईकोर्ट ने आज स्टे लगा दिया। मजीठिया ने कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Punjab News: शिअद पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने किया ट्वीट, बढ़ी मान सरकार के मंत्रियों की धड़कन


    20 दिसंबर 2021 को दर्ज हुआ था मामला

    बता दें कि 20 दिसंबर 2021 को एनडीपीएस एक्ट के तहत कांग्रेस सरकार ने मजीठिया पर मोहाली में पर्चा दर्ज किया था। इस मामले में मजीठिया 24 फरवरी 2022 पटियाला जेल गए थे। 10 अगस्त 2022 को हाईकोर्ट ने मजीठिया को जमानत दी थी और वह 11 अगस्त को बाहर आए थे। इस दौरान मजीठिया साढ़े पांच माह तक जेल में रहे थे। एसआईटी ने उन्हें 18 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है। इन दिनों मजीठिया मुख्यमंत्री पर सीधे हमले बोल रहे थे।

    यह भी पढ़ें-   Punjab: सिर्फ ड्रामा करने पटियाला जेल गए थे बिक्रम मजीठिया, उनका मकसद बंदी सिंहों से मिलना नहीं था - मलविंदर सिंह कंग