Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India Canada Row: भारत-कनाडा में चल रही तनातनी के बीच एक्शन मोड में NIA, आतंकियों व गैंगस्टरों का मांगा ब्योरा

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 06:45 AM (IST)

    एनआइए की मोस्ट वांटेड सूची में पंजाब में वारदात करके भागे ए कैटेगरी के सात अपराधी हैं। इनमें से कुछ को आतंकी घोषित किया जा चुका है। ज्यादातर गैंगस्टर ...और पढ़ें

    एनआइए ने जेलों से मांगा आतंकियों व गैंगस्टरों का ब्योरा
    एनआइए ने जेलों से मांगा आतंकियों व गैंगस्टरों का ब्योरा

    HighLights

    1. मोस्ट वांटेड सूची में पंजाब में वारदात करके भागे 'ए' कैटेगरी के सात अपराधी
    2. ज्यादातर गैंगस्टर कनाडा और पाकिस्तान में रह रहे हैं

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। भारत और कनाडा में चल रही तनातनी के बीच एनआइए ने खालिस्तान समर्थक आतंकियों व गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने 11 से ज्यादा आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची जारी की थी। इन पर पांच से दस लाख रुपये तक के इनाम की घोषणा की हुई है।

    अब जांच एजेंसी ने विभिन्न राज्यों के जेल प्रशासन से इनका विस्तृत ब्योरा मांगा है। सूत्रों के अनुसार, एनआइए की मोस्ट वांटेड सूची में पंजाब में वारदात करके भागे 'ए' कैटेगरी के सात अपराधी हैं। इनमें से कुछ को आतंकी घोषित किया जा चुका है। ज्यादातर गैंगस्टर कनाडा और पाकिस्तान में रह रहे हैं।

    हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा व लखबीर सिंह प्रमुख

    इनमें 10-10 लाख के इनामी आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा व लखबीर सिंह प्रमुख हैं। पांच-पांच लाख के इनामी अपराधियों में फिरोजपुर के परमिंदर सिंह खैहरा, सतबीर सिंह सत्ता, यादविंदर सिंह सहित अन्य शामिल हैं। एनआइए ने विभिन्न जेलों में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, गैंगस्टर काला जठेड़ी सहित 43 गैंगस्टरों व आतंकियों की फोटो भी जारी की थी। लारेंस गैंग के गोल्डी बराड़ पर 29 मई, 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप है।

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: रूस ने अपने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी, इजरायल और फलस्तीन न जाने की दी सलाह

    खबरें और भी