IPL में लोकल सितारों पर रहेंगी खास नजर, पांच टीमों में छह खिलाड़ी खेल रहे हैं चंडीगढ़ और ट्राईसिटी के
इंडियन प्रीमियर लीग का नया सीज़न शुरू हो रहा है, जिसमें चंडीगढ़ और ट्राईसिटी के छह खिलाड़ी पांच टीमों में खेलेंगे। शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी ...और पढ़ें

HighLights
रविवार से होगा इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज।
शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालेंगे।
अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा से भी क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीदें।
रवि अटवाल, चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का नया सीजन रविवार से शुरू हो रहा है। इसमें चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी के छह खिलाड़ियों में नजर रहेगी, जोकि अलग-अलग पांच टीमों में खेल रहे हैं।
पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। पंजाब किंग्स की टीम 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ के मैदान में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
इस मुकाबले में स्थानीय दर्शकों की नजरें अपने खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी। हर बार की तरह क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है और खासकर पंजाब और चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को लेकर अलग ही उत्सुकता देखने को मिल रही है।
इस सीजन में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका संबंध पंजाब और चंडीगढ़ से है और जो अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। शुभमन गिल इस बार भी गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं।
शुभमन बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता भी टीम के प्रदर्शन में निर्णायक होगी। उनके अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से भी क्रिकेट प्रेमियों को काफी उम्मीदें होंगी। इन दोनों के अलावा हरनूर पन्नू, रमनदीप सिंह, संदीप शर्मा और राज अंगद बावा भी आइपीएल का हिस्सा हैं।
तीन खिलाड़ी यूटीसीए से जुड़े
आईपीएल में तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका संबंध यूटी क्रिकेट एसोसिएशन(यूटीसीए) से है। इनमें हरनूर पन्नू, संदीप शर्मा और राज बावा हैं। पन्नू ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में चंडीगढ़ से डेब्यू किया था, हालांकि बाद में वह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने लगे। वहीं, राज बावा और संदीप शर्मा अभी भी यूटीसीए की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।
इनपर रहेगी नजर
- शुभमन गिल(गुजरात टाइटंस): 118 मैच, 3866 रन, 4 शतक, 26 अर्धशतक, सर्वश्रेष्ठ पारी 129 रन
- अर्शदीप सिंह(पंजाब किंग्स): : 82 मैच, 97 विकेट, सर्वश्रेष प्रदर्शन 5/32
- हरनूर पन्नू( पंजाब किंग्स): अभी डेब्यू नहीं किया
- रमनदीप सिंह(केकेआर ): 30 मैच 217 रन, सर्वश्रेष्ठ पारी 35 रन
- संदीप शर्मा(राजस्थान रॉयल्स): 136 मैच, 146 विकेट, सर्वश्रेष प्रदर्शन 5/18
- राज बावा(मुंबई इंडियंस) : 5 मैच, 19 रन, सर्वश्रेष्ठ 11 रन