विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी करना पड़ेगा भारी, इमीग्रेशन के लिए बनाए रिश्ते तो जाना पड़ेगा जेल

Published: Wed, 23 Sep 2026 03:12 PM (IST)

कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी करने वालों पर अब कानूनी शिकंजा कसेगा। IRCC ने चेतावनी दी है कि ऐसे ...और पढ़ें

कनाडा पहुंचने के बाद रिश्ते तोड़ने वालों पर कानूनी शिकंजा।

कनाडा पहुंचने के बाद रिश्ते तोड़ने वालों पर कानूनी शिकंजा।


HighLights

  1. IRCC ने कनाडा इमीग्रेशन के लिए फर्जी शादी पर चेतावनी जारी की

  2. इमीग्रेशन के मकसद से किए गए झूठे रिश्तों पर होगी आपराधिक कार्रवाई

  3. पंजाब में कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के बढ़ते मामलों पर भी ध्यान दिया जा रहा

रोहित कुमार, जागरण चंडीगढ़। कनाडा पहुंचने के लिए शादी को जरिया बनाने वालों के लिए अब मुश्किल बढ़ सकती है। इमीग्रेशन हासिल करने के मकसद से की गई फर्जी शादी या बनाया गया झूठा रिश्ता पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इमीग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (आइआरसीसी) ने कनाडाई नागरिकों और स्थायी निवासियों को चेतावनी दी है कि किसी विदेशी नागरिक को केवल इमीग्रेशन दिलाने के लिए जीवनसाथी या पार्टनर के रूप में स्पांसर करना भारी पड़ सकता है।

आइआरसीसी ने इंटरनेट मीडिया पर जारी संदेश में कहा है कि सुविधा के लिए बनाया गया रिश्ता वह विवाह या कामन-ला संबंध है, जिसका असली मकसद वैवाहिक रिश्ता निभाना नहीं, बल्कि विदेशी नागरिक को कनाडा का इमीग्रेशन स्टेटस दिलाना होता है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों को आपराधिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

पहले शादी, फिर कनाडा... और रिश्ता खत्म

कनाडा सरकार ने ऐसे लोगों को विशेष रूप से सावधान किया है, जिनसे हाल ही में मुलाकात हुई हो और वे जल्द शादी करने का दबाव बना रहे हों। किसी व्यक्ति के पहले से कई विवाह या कामन-ला संबंध होने पर भी पूरी जानकारी जांचने की सलाह दी गई है। यानी सिर्फ कनाडा जाने की चाह में जल्दबाजी में किया गया विवाह बाद में कानूनी मुसीबत में डाल सकता है।

पंजाब में भी कांट्रैक्ट मैरिज के आरोप

कनाडा की चेतावनी के बीच पंजाब में सामने आ रहे कथित कांट्रैक्ट मैरिज के मामले भी चर्चा में हैं। कुछ मामलों में आरोप लगाए जाते हैं कि आइईएलटीएस में अपेक्षित स्कोर नहीं पाने वाला युवक बेहतर स्कोर वाली युवती से विवाह करता है।

इसके बाद युवक या उसका परिवार युवती की पढ़ाई, यात्रा और रहने का खर्च उठाने की बात करता है। बदले में युवती से पति को जीवनसाथी वीजा के जरिये कनाडा ले जाने में मदद करने की अपेक्षा की जाती है।

आरोपों के मुताबिक, कनाडा पहुंचने के बाद कुछ मामलों में पति या उसके परिवार की ओर से युवती से दूरी बनाने या संबंध खत्म करने की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे मामलों में भारत में पुलिस शिकायत और कानूनी कार्रवाई भी हुई है।

हिंसक रिश्ते में रहने की जरूरत नहीं

आइआरसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कनाडा में स्थायी निवास की स्थिति बनाए रखने के लिए किसी व्यक्ति को हिंसक रिश्ते में रहने की जरूरत नहीं है। विभाग की चेतावनी का संदेश साफ है कि इमीग्रेशन के लिए बनाया गया रिश्ता वास्तविक वैवाहिक संबंध का विकल्प नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें- क्या है उदयपुर डिक्लेरेशन 50-अंडर-50? सचिन पायलट की पंजाब कांग्रेस में एंट्री के साथ क्यों गरमाया टिकटों का समीकरण