Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Ranaut Slap Row: कंगना को थप्पड़ मारने वाली कॉन्स्टेबल का हुआ ट्रांसफर? CISF ने बताया क्या है सच

    Updated: Wed, 03 Jul 2024 02:58 PM (IST)

    अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut Slap Row) को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ गार्ड का ट्रांसफर चंडीगढ़ से बेंगलुरु हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार स ...और पढ़ें

    अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत व सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर (File Photo)
    अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत व सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर (File Photo)

    HighLights

    1. कुलविंदर कौर के ट्रासंफर से जुड़ी खबरों का CISF ने किया खंडन
    2. कुलविंदर ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 6 जून को कंगना को मारा था थप्पड़
    3. इसके बाद आरोपी कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया था

    एएनआई, चंडीगढ़। चंडीगढ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को कथित तौर से थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर के ट्रांसफर से जुड़ी खबरों की अटकलों के बीच सीआईएसएफ का बयान सामने आया है। 

    वह अभी भी निलंबित है: CISF

    एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीआईएसएफ ने कहा कि भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut Slap Row) को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफस कॉन्स्टेबल कौर (Kulwinder Kaur) अभी भी निलंबित हैं और उनके खिलाफ विभागीय जांच अभी भी जारी है।

    कुलविंदर का बेंगलुरु हुआ ट्रांसफर

    कुलविंदर कौर का अनुशासनात्मक जांच लंबित रहने तक बेंगलुरु की एक इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया है। कौर को सीआइएसएफ ने छह जून को हुई घटना के तुरंत बाद निलंबित कर दिया था। सीआइएसएफ की शिकायत पर कॉन्स्टेबल के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज की गई थी।

    सूत्रों ने कहा है कुलविंदर को बेंगलुरु स्थित 10वीं रिजर्व बटालियन में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के मद्देनजर घटना के तुरंत बाद उसे यूनिट में स्थानांतरित कर दिया गया था।

    सूत्रों ने कहा कि एक वरिष्ठ कमांडेंट-रैंक अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। घटना वाले दिन हवाई अड्डे पर मौजूद कांस्टेबल के सहयोगियों, शिफ्ट इंचार्ज और कुछ एयरलाइन अधिकारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी जांच में कुछ समय लगेगा।

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा था थप्पड़

    बता दें कि 6 जून को जब कंगना चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं। उस दौरान चैंकिंग के दौरान एक सीआईएसएफ कर्मी ने उन्हें कथित रूप से थप्पड़ मार दिया था।

    खबरें और भी

    आरोपी महिला की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई। ऐसा बताया गया कि कुलविंदर कंगना द्वारा किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से आहत थी। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। 

    कौर पंजाब के कपूरथला से हैं। वह 2009 में सीआइएसएफ में शामिल हुई थी और 2021 से चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर तैनात थी। देश में हो रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर वह रनौत के रुख को लेकर नाराज थी।

    यह भी पढ़ें- जेल में बंद अमृतपाल सिंह लेगा सांसद पद की शपथ, इतने दिनों के लिए शर्तों के साथ मिली पैरोल