विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रहा अलर्ट; यहीं से होकर गुजरी कई ट्रेनें

Published: Fri, 06 Nov 2026 04:56 PM (IST)

अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में राजपुरा के पास आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच ...और पढ़ें

अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग।

अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग।

HighLights

  1. कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप।

  2. राजपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को एहतियातन रोका गया।

  3. कई ट्रेनें चंडीगढ़ के रास्ते डायवर्ट, रेलवे लाइनें बाधित।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12408 में शुक्रवार दोपहर आग लगने से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अलर्ट रहा। कई ट्रेनों को रूट डायवर्ट होने से चंडीगढ़ से ही गुजारा गया।

जब ट्रेन में आग लगी तो यात्रियों में हड़कंप मच गया। इंजन से पांचवें डिब्बे तक धुआं निकलता दिखाई देने के बाद रेलवे प्रशासन में भी अफरातफरी मच गई। एहतियात के तौर पर ट्रेन को राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को सतर्क किया गया। इस घटना के कारण श्रीनगर-जालंधर-अंबाला अप-डाउन दोनों रेलवे लाइनें कई घंटे तक बाधित रहीं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सरहिंद से होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें प्रभावित हुई।

कई ट्रेनों को डायवर्ट करके चंडीगढ़ के रास्ते चलाया गया हैं। जिसमें कोलकाता से अंब अंदौरा जाने वाली गुरूमुखी साप्ताहिक सुपर-फास्ट एक्सप्रेस और अंबाला कैंट से करटोली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, माता वैष्णो देवी कटड़ा से डॉ. अंबेडकर नगर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, चार बोगियां जलीं; शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।