Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amritpal Singh Arrested: भिंडरांवाले के गांव से गिरफ्तारी, अमृतपाल को डिब्रूगढ़ ले जा रही पुलिस

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sun, 23 Apr 2023 10:21 AM (IST)

    खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने मोगा से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल र ...और पढ़ें

    खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने किया सरेंडर
    खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने किया सरेंडर

    मोगा, एजेंसी। खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल सिंह आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया है। पंजाब पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को मोगा से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अमृतपाल 18 मार्च से फरार चल रहा था। पुलिस उसके चाचा और कई सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उसे असम के डिब्रूगढ़ लेकर जा रही है।

    NSA के तहत हुई गिरफ्तारी: पंजाब पुलिस

    चंडीगढ़ के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाप एनएसए के वारंट जारी हुए थे, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी एनएसए के अधीन हुई है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पंजाब के लोगों ने शांति, कानून व्यवस्था बनाई रखी जिसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हमने ऑपरेशन चलाकर सुबह 6:45 पर गिरफ्तार किया था।

    गुरुद्वारे से हुई गिरफ्तारी

    उन्होंने बताया कि हमारे पास खास जानकारी थी, जिसमें हमको पता था कि वह रोडे गांव के गुरुद्वारे में मौजूद है। हमने गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को रखते हुए उसको गिरफ्तारर किया। उसको गिरफ्तारर करने के बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ रवाना कर दिया गया है।

    शांति बनाए रखने की अपील

    इससे पहले, रविवार सुबह पंजाब पुलिस ने बताया कि अमृतपाल को मोगा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से फेक न्यूज शेयर ना करने को भी कहा है।

    खबरें और भी

    असम के डिब्रूगढ़ ले जा रही पुलिस

    अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ ले जाया जा रहा है। डिब्रूगढ़ में उससे पूछताछ की जाएगी। अमृतपाल को हिरासत में लिए जाने की तस्वीर भी सामने आई है। समचार एजेंसी एएनआई ने अमृतपाल की ताजा तस्वीर ट्वीट की है।

    गिरफ्तारी से पहले रोडेवाला गुरुद्वारा में दिखा था

    अमृतपाल सिंह को गिरफ्तारी से पहले रोडेवाला गुरुद्वारा में देखा गया था। इसके बाद मुक्तसर पुलिस उसे अपने साथ ले गई। ये वीडियो रविवार तड़के चार बजे का बताया जा रहा है।

    36 दिन से था फरार

    पंजाब पुलिस 18 मार्च को फरार हो गया था। उसकी तलाशी में कई जगह छापेमारी भी की गई। गौरतलब है कि 23 फरवरी को सहयोगी लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग को लेकर अमृतपाल और उसके समर्थकों ने हथियारों के साथ अजनाला पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया था। इस मामले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।