विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Doctor Rape-Murder: पंजाब में सभी सरकारी अस्पतालों पर लगा ताला, केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू, दर-दर भटक रहे मरीज

Published: Fri, 16 Aug 2024 12:46 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले को लेकर डॉक्टर देशव्यापी हड़ताल दे रहे हैं। पीसीएमएस एसोसिएशन ...और पढ़ें

पंजाब में सरकारी अस्पताल बंद होने से मरीज भटक रहे हैं। (जागरण फोटो)
पंजाब में सरकारी अस्पताल बंद होने से मरीज भटक रहे हैं। (जागरण फोटो)

HighLights

  1. कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर मामले को लेकर पंजाब में डॉक्टरों का हड़ताल
  2. प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप्प
  3. ओपीडी बंद होने से परेशानियों का सामना कर रहे मरीज

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में आज (शुक्रवार) पंजाब के कई जिलों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जिसके वजह से ओपीडी सेवा बंद है। केवल इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाजा किया जा रहा है। ओपीडी बंद होने से मरीजों को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है।

अमृतसर के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद

कोलकाता महिला डॉक्टर रेप-मर्डर मामले को लेकर अमृतसर के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जिसके कारण डॉक्टरों द्वारा ओपीडी में मरीजों को चेक नहीं किया जा रहा है। केवल इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Murder Case: 'अस्पताल बंद करना ही बेहतर', मेडिकल कॉलेज में हुई तोड़फोड़ पर कलकत्ता HC की सख्त टिप्पणी

वहीं, हड़ताल को मोहल्ला क्लीनिकों में तैनात डॉक्टरों का भी समर्थन मिल गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शुक्रवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल की घोषणा कर रखी है। ऐसे में लोगों की दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

डॉक्टरों का कहना है कि एक डॉक्टर की ऑन ड्यूटी पर रेप के बाद हत्या की गई है। ऐसे में अब सरकार को डॉक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।

पटियाला में डॉक्टरों ने संघर्ष बढ़ाने की दी चेतावनी

कोलकाता में महिला डॉक्टर रेप मर्डर मामले को लेकर पटियाला के राजिंदरा में डाक्टरों ने ओपीडी बंद कर दी। डॉक्टरों का कहना कि अगर जल्द आरोपितों पर कारवाई न की गई तो संघर्ष को और बड़ा रूप देंगे। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Murder Case: 'पैसे लिए तो मृत बेटी को दुख पहुंचेगा', पीड़िता के पिता ने मुआवजा लेने से किया इनकार

जालंधर में दूरदराज से आए मरीज बिना इलाज लौटे

शुक्रवार को जालंधर के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद कर डाक्टरों ने रोष प्रदर्शन किया। सरकारी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चली। अस्पताल में प्रवेश द्वार पर रास्ता बंद कर डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ा। दूरदराज इलाकों से आए मरीजों को बिना इलाज के ही निराश वापस लौटना पड़ा।

मोगा में भी केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू

डॉक्टरों के देशव्यापी हड़ताल को समर्थन करते हुए मोगा में भी डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद करके हड़ताल कर दी। सरकारी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चली। डाक्टरों ने पंजाब के सरकारी अस्पतालों में तैनात महिला डॉक्टर को रात को ड्यूटी के दौरान सुरक्षा मुहैया करवाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप और मर्डर केस में तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे डॉक्टर, मरीज हुए परेशान; काली पट्टी बांधकर कर रहे विरोध

फरीदकोट में अस्पताल बंद कर डॉक्टरों ने की नारेबाजी

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्याकांड के विरोध में फरीदकोट के सिविल अस्पतालों में डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर नारेबाजी की। ओपीडी सेवा बंद होने से मरीज इधर-उधर भटकते रहे।

लुधियाना में ओपीडी बंद होने से मरीज परेशान

लुधियाना सिविल अस्पताल में शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने ओपीडी ब्लॉक को ताला लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ओपीडी बंद होने से मरीज काफी परेशान हैं। मरीजों को डॉक्टरों की हड़ताल की जानकारी नहीं थी। गौरतलब है कि पीसीएमएस एसोसिएशन पंजाब ने आज सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद रखने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता में डॉक्‍टर के बाद उत्‍तराखंड की नर्स के साथ हैवानियत, सिर फोड़ने के बाद किया दुष्‍कर्म; फि‍र दी दर्दनाक मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।