विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था, अश्वनी शर्मा का राज्य सरकार पर तीखा हमला, पूछा- 'धमाकों की जिम्मेदारी कौन लेगा?'

Published: Thu, 02 Apr 2026 01:34 PM (IST)

भाजपा के कार्यकारी प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है, जिसकी आंच चंडीगढ़ तक पहुँच गई है।

अश्वनी शर्मा का राज्य सरकार पर तीखा हमला (फोटो: जागरण)

अश्वनी शर्मा का राज्य सरकार पर तीखा हमला (फोटो: जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

कैलाश नाथ, चंडीगढ़। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा ने ने कहा है कि प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस की है। क्योंकि भाजपा का प्रदेश कार्यालय भले ही चंडीगढ़ में हो लेकिन यह पंजाब भाजपा का है। पंजाब पुलिस के 4 कर्मी और 4 होमगार्ड सुरक्षा में तैनात रहते है। इसके अतिरिक्त सीआरपीएफ भी सुरक्षा में रहती है।

कार्यकारी प्रधान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवान मां कह रहे हैं कि भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के लिए वह जिम्मेदार नहीं है। यह बात सही है क्योंकि पंजाब में हुए 17 हैंड ग्रेनेड हमलों के लिए भी मुख्यमंत्री जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि 2022 में मोहाली के खुफिया विंग के हेड क्वार्टर पर आरपीजी हमले के लिए भी मुख्यमंत्री जिम्मेदार नहीं है इसके अलावा थानों में जो ग्रेनेड फेंके गए उसके लिए भी मुख्यमंत्री जिम्मेदार नहीं है। शर्मा ने कहा कि पंजाब में खस्ता हाल कानून व्यवस्था के कारण आज उसकी आज चंडीगढ़ तक पहुंच चुकी है।

आम आदमी पार्टी को अलगाववादी टैक्टर के साथ जोड़ते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि 2017 में खालिस्तान समर्थक आतंकवादी गुड पटवंत सिंह पन्नू ने एक पत्र जारी कर आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की बात कही थी इसके अलावा पन्नू ने 16. 70 मिलियन डॉलर की फंडिंग भी आम आदमी पार्टी को की थी। जिसका आज तक आम आदमी पार्टी ने खंडन तक नहीं किया है।

कार्यकारी प्रधान ने कहा कि 2022 में भी वोट पैडमैन सिंह पन्नू ने वीडियो डाल करके कहा था कि उन्होंने आम आदमी पार्टी की मदद की अब आम आदमी पार्टी वाले अलगावादी एजेंडे को लागू करें। होशियारपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना का जिक्र करते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि ऐसे क्या कारण है कि जब भी बाबा साहेब की जयंती आती है पंजाब में उनकी मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की जाती है।

पिछले साल भी फ्लोर में बाबा साहेब की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई थी। शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा की बढ़ती राजनीतिक ताकत को देखते हुए अलगाववादी ताकते और खास तौर से पंजाब सरकार बौखला गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।