Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? राजा वड़िंग बोले हाईकमान के 13 लोकसभा सीटों पर तैयार रहने के आदेश

    By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 01:14 PM (IST)

    मीडियकर्मियों ने अमरिंदर सिंह से सवाल किया कि क्या पंजाब में आप के साथ गठबंधन का पंजाब कांग्रेस के अधिकांश नेता विरोध कर रहे है। राजा वड़िंग ने कहा कि ...और पढ़ें

    राजा वड़िंग बोले पार्टी हाईकमान ने 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के दिए आदेश (फाइल फोटो)
    राजा वड़िंग बोले पार्टी हाईकमान ने 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के दिए आदेश (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पंजाब कांग्रेस की आज राज्य स्तरीय बैठक हुई।
    2. कांग्रेस और आप के गठबंधन पर वड़िंग ने कहा यह पार्टी का आंतरिक मामला है।
    3. वड़िंग ने कहा हाईकमान से हमें सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने का आदेश है।

    चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) ने आज प्रदेशस्तरीय बैठक की। बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा की गई। वहीं, पंजाब में आप (AAP) और कांग्रेस के गठबंधन (Alliance between Congress and AAP) पर किए गए सवाल पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ( Amarinder Singh Raja Warding) ने अहम बात कही। बैठक के बाद मीडियकर्मियों ने अमरिंदर सिंह से सवाल किया कि क्या पंजाब में आप के साथ गठबंधन का पंजाब कांग्रेस के अधिकांश नेता विरोध कर रहे है।

    'हाईकमान ने 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कहा'

    सवाल का उत्तर देते हिए राजा वड़िंग ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। इस मुद्दे पर हम अपने नेतृत्व से चर्चा करेंगे कि किस नेता की तरफ से क्या बयानबाजी की जा रही है। वहीं, वड़िंग ने लोकसभा चुनावों को लेकर भी एक बात साफ कह दी है।

    वड़िंग ने ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तरफ से पंजाब कांग्रेस को कहा गया है कि वो सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। वहीं पंजाब के लोगों के जो भी मुद्दे है वो पंजाब सरकार के सामने रखे जाएं।

    I.N.D.I.A गठबंधन पर भी की गई चर्चा

    पंजाब कांग्रेस की बैठक में I.N.D.I.A गठबंधन के विषय पर भी बात की गई। सभी नेताओं ने कहा कि उनकी बात हाईकमानतक पहुंचाई जाए। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष वड़िंग ने कहा कि 15 सितंबर को तेलगांना में होने वाले सीडब्ल्यूसी की मीटिंग के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के सामने पंजाब कांग्रेस के सारे सुझाव उनके सामने रखे जाएंगे।

    खबरें और भी

    कांग्रेस नेता गठबंधन का कर रहे विरोध

    राजा वड़िंग के बयान से कांग्रेस और आप में गठबंधन की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, पंजाब कांग्रेस के नेता आप के साथ समझौते के हक में नहीं हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) खुलकर इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन पार्टी नेताओं को पता है कि अंत में इसका फैसला पार्टी हाईकमान को ही लेना है।

    कांग्रेस के सामने सीटों को लेकर भी कई सवाल

    पार्टी के सामने यह भी चिंता है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता का झुकाव आप की तरफ बढ़ सकता है। यही कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यह मान रहे हैं कि पंजाब में आप के साथ समझौता न हो। क्योंकि अगर ऐसा होता है तो 92 विधायक होने और सरकार में होने के कारण कांग्रेस को ज्यादा सीटें नहीं मिलेगी।

    क्या कांग्रेस को होगा AAP से नुकसान?

    कांग्रेस का एक वर्ग अभी भी मान रहा है कि यह समझौता संभव नहीं है। कांग्रेस यह मान रही है कि छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में जो चुनाव होने हैं वहां पर पार्टी अच्छी स्थिति में रहेगी। अगर ऐसा होता है तो इसका असर पंजाब पर भी पड़ेगा। कांग्रेस की चिंता का कारण यह भी है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्ता में है। ऐसी स्थिति में अगर पंजाब में दोनों पार्टियों का समझौता होता है को आगे चल कर कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। जैसा की दिल्ली में हुआ।