यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: केजरीवाल और भगवंत मान आज कुरुक्षेत्र से करेंगे चुनावी आगाज, इस प्रत्याशी के लिए शुरू करेंगे प्रचार अभियान
Lok Sabha Elections आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को कुरुक्षेत्र लोकस ...और पढ़ें

HighLights
- होली के बाद कुरुक्षेत्र में रैली करने की भी है तैयारी
- सुशील गुप्ता के लिए शुरू करेंगे प्रचार अभियान
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे।
इसके बाद कुरुक्षेत्र लोकसभा में चुनाव प्रचार का आधिकारिक शुभारंभ होगा। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने आइएनडीआइए गठबंधन के तहत यहां से आप के प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया हुआ है।
सुशील गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार का शुभारंभ करने आ रहे केजरीवाल व भगवंत मान का होली के बाद कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में बड़ी चुनावी रैली करने का भी प्लान है।
गांव-गांव में जाकर कार्यक्रम शुरू करेंगे कार्यकर्ता
डॉ. सुशील गुप्ता के मुताबिक पार्टी संयोजक विधिवत रूप से पार्टी के चुनावी कैंपेन की शुरूआत करेंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रचार कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर गांव-गांव में जाकर कार्यक्रम शुरू करेंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में दो महीने तक डटेंगे और जनता से वोटों की अपील करेंगे। इसके लिए सर्कल और बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें -
Modi in Varanasi : पीएम मोदी का हर-हर महादेव के उद्घोष से स्वागत, 28 किमी के रूट पर उमड़ा रेला
गांव से दिल्ली आकर पत्नी को लग गया जींस टॉप का चस्का, पति ने शौक पूरे करने के लिए नहीं दिए पैसे तो…