विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'खनौरी सीमा से उठाकर किसान का पैर और मुंह तोड़ा, नहीं दी गई कोई मेडिकल सेवा...'; मजीठिया के हरियाणा पुलिस पर संगीन आरोप

Published: Fri, 23 Feb 2024 07:54 PM (IST)

Farmers Protest शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने हरियाणा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा कि पुलिस खनौरी ...और पढ़ें

मजीठिया के हरियाणा पुलिस पर संगीन आरोप
मजीठिया के हरियाणा पुलिस पर संगीन आरोप

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया है कि 21 फरवरी को खनौरी सीमा पर केवल शुभकरन की मौत नहीं हुई बल्कि हरियाणा पुलिस ने सीमा के पास लगते नवां गांव के युवक प्रीतपाल को भी उठाकर ले गई। पुलिस ने उसकी टांगे और मुंह तोड़ दिया। पीजीआई रोहतक में उसे सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं हरियाणा पुलिस ने प्रीतपाल पर आईपीसी की धारा 307 के तहत एफआईआर भी दर्ज कर दिया है।

भारी मात्रा में चले आंसू गैस के गोले

पार्टी दफ्तर में प्रीतपाल के पिता दविंदर सिंह ने बताया कि वह और उनका बेटा जब भारी मात्रा में आंसू गैस के गोले चले उस समय ट्रैक्टर ट्राली के पास थे। उनके बेटा ट्राली के अंदर फोन देख रहा था और वह बाहर खड़े थे। आंसू गैस अत्यधिक मात्रा में चलने के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जब धुआं छंटा तो उन्हें उनका बेटा नहीं मिला। फोन करने पर बेटे ने फोन नहीं उठाया।

पुलिस किसानों के साथ कर रही जुर्म: मजीठिया

बाद में उन्हें बता चला कि हरियाणा की नरवाना पुलिस उसे ले गई है। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया। उसकी टांग दो जगह से टूट गई है। मुंह भी टूट गया है। पीजीआई में उसका इलाज नहीं हो रहा। पलस्तर भी एक दिन बाद किया गया। नरवाना पुलिस ने उस पर 307 का मुकदमा भी दर्ज कर दिया। जबकि वह और उनका बेटा केवल लंगर की सेवा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Punjab: 'भाजपा AAP पर आईएनडीआईए गठबंधन छोड़ने का बना रही दबाव...', कैबिनेट मंत्री चीमा ने BJP पर लगाया आरोप

यह बताते-बताते पिता दविंदर सिंह के आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा प्रशासन को कह रहे हैं कि बेटे को पीजीआई चंडीगढ़ या फोर्टीस रेफर कर दें ताकि वह उसका इलाज करवा सके। जब वह ठीक हो जाएगा तो बेटे को वह पुलिस के सामने पेश कर देंगे लेकिन प्रशासन उनकी नहीं मान रही है।

वहीं, मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बताएं कि खनौरी बॉर्डर पर पंजाब पुलिस के 1000 जवान मौजूद थे। एडीजीपी से लेकर एसएसपी सभी वहां पर थे फिर हरियाणा पुलिस कैसे पंजाब में आकर युवक को ले गई। यह पंजाब सरकार और हरियाणा सरकार का फिक्स मैच है।

मजीठिया ने मुख्‍यमंत्री पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री आंखें बंद करके बैठे हुए हैं। शुभकरन के शरीर का अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। क्योंकि पुलिस ने पर्चा दर्ज नहीं किया। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि पोस्टमार्टम के बाद पर्चा दर्ज होगा जबकि पर्चा पहले दर्ज किया जाता है, पोस्टमार्टम बाद में होता है। शुभकरन के परिवार द्वारा पर्चा दर्ज करने की मांग के संबंध में मजीठिया ने कहा, भगवान न करें अगर मुख्यमंत्री के परिवार में ऐसी घटना हो जाएगी तो क्या वह सर का मूल्य लगाएंगे या इंसाफ मांगेंगे।

यह भी पढ़ें: 'छोटी बहन को सरकारी नौकरी, परिवार को एक करोड़...', खनौरी बॉर्डर पर मारे गए किसान को लेकर CM मान का बड़ा एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।